फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki case, plot wall collapses, Fatima again surrounds MLA

Irfan Solanki Case: प्लॉट की दीवार गिरी, फातिमा ने फिर सोलंकी को घेरा, विधायक पक्ष ने महिला पर लगाया आरोप

Sun, 20 Nov 2022 04:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Nov 2022 04:41 PM IST
सार

जाजमऊ आगजनी मामले में एक बार फिर पीड़िता ने विधायक इरफान सोलंकी को घेरा है। दरअसल, शनिवार को प्लॉट की दीवार गिर गई थी। इस पर पीड़िता ने कहा कि विधायक के लोग निर्माण करवा रहे थे, जिससे दीवार गिर गई। 
 

विज्ञापन
Irfan Solanki case, plot wall collapses, Fatima again surrounds MLA
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी के डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ स्थित विवादित प्लॉट की शुक्रवार देर रात दीवार गिर गई। ये वही प्लॉट है, जिस पर बनी झोपड़ी में आगजनी के आरोप में विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन

विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला नजीर फातिमा का चार साल का नाती इस हादसे में बाल-बाल बच गया। नजीर फातिमा ने आरोप लगाया है कि प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से इरफान के लोग दीवार बनवा रहे थे। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि फातिमा और उसका बेटा दीवार बनवा रहे थे।
विज्ञापन

जाजमऊ इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे का कहना कि दीवार बनवाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया है। महिला के बेटे को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्लॉट का विवाद कोर्ट के आदेश के बाद ही सुलझ सकेगा। इसके बाद ही कोई निर्माण हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें इसी प्लॉट पर बनी झोपड़ी में सात नवंबर की रात आग लग गई थी। नजीर फातिमा ने इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर कब्जे के लिए आगजनी का आरोप लगाया था। मामले में विधायक और उनके भाई पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। हालांकि दोनों आरोपी अभी भी फरार हैं।

गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचे थे कोर्ट
पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वॉरेंट हासिल कर लिया था। अब भी अगर दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई या आत्मसमर्पण नहीं किया, तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

विधायक और उनके भाई रिजवान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट पहुंचे हैं। एडीजीसी रविंद्र अवस्थी ने बताया कि अभियोजन की ओर से पुलिस रिपोर्ट मंगाए जाने के लिए समय की मांग की गई। इस पर जिला जज ने 25 नवंबर तक का समय दिया है। मामले में अगली सुनवाई 25 को होगी।

फोरेंसिक रिपोर्ट का साजिश की ओर इशारा
बता दें कि डिफेंस कॉलोनी में प्लॉट में आगजनी के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ था। घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि हुई है। पटाखे से आग लगने की पुष्टि नहीं हो सकी। ऐसे में फोरेंसिक रिपोर्ट भी साजिश की ओर इशारा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed