फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki Case: No strong evidence against Rizwan Solanki in the second trial

इरफान सोलंकी प्रकरण: दूसरे मुकदमे में रिजवान सोलंकी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य नहीं

Mon, 05 Dec 2022 01:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Dec 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
Irfan Solanki Case: No strong evidence against Rizwan Solanki in the second trial
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ पुलिस के पास फिलहाल कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं हैं। इसलिए पुलिस ने रिजवान की गिरफ्तारी सिर्फ जाजमऊ वाले केस में की है। ग्वालटोली थाने में दर्ज मुकदमे में पुलिस उसके खिलाफ अभी साक्ष्य जुटा रही है। रिजवान को इस केस में आरोपी बनाए जाने पर भी सवाल खड़े हो चुके हैं।

विज्ञापन


आठ नवंबर को जाजमऊ थाने में आगजनी व रंगदारी के केस में इरफान व रिजवान दोनों आरोपी हैं। ग्वालटोली में 26 नवंबर को दर्ज किए गए जालसाजी, साजिश, धोखाधड़ी आदि धाराओं में दर्ज केस में इन दोनों के समेत नौ आरोपी हैं। दोनों भाइयों को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया तो रिजवान की गिरफ्तारी पहले वाले केस में की गई। ग्वालटोली वाले केस में पुलिस का कहना था कि अभी उसमें रिजवान के खिलाफ ठोस सुबूत नहीं हैं। पहले पुलिस अफसरों ने दावा किया था कि रिजवान ने भी फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं।
विज्ञापन


तहरीर में भी नहीं रिजवान का जिक्र
ग्वालटोली थाने में दर्ज किए गए मुकदमे की तहरीर में इरफान सोलंकी के बारे में लिखा है कि अशरफ अली बनकर हवाई सफर किया। इसमें रिजवान को लेकर कोई तथ्य नहीं लिखा है। रिजवान का जिक्र जाजमऊ में दर्ज केस वाली तहरीर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवान के हवाई सफर करने के भी सुबूत नहीं
एफआईआर में इरफान संबंधी पूरा विवरण लिखा हुआ है कि वह किस तरह से शहर से दिल्ली, दिल्ली से मुंबई व हैदराबाद गया। रिजवान को लेकर कोई जानकारी नहीं है। न ही वह एयरपोर्ट के सीसीटीवी में कैद है। अब तक की जांच में साफ हुआ है कि वह इरफान के साथ गया नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed