Irfan Solanki Case: आगजनी के मामले में आठ नाम और आए सामने, आरोपी हिस्ट्रीशीटर या डीटू गैंग के गुर्गे
जाजमऊ आगजनी के मामले में विधायक और उनके भाई के साथ 15 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद अब आठ आरोपियों के नाम बढ़ाएं हैं। आरोपी हिस्ट्रीशीटर या डीटू गैंग के गुर्गे हैं, जो भीड़ में शामिल थे। एक हिस्ट्रीशीटर रिजवान सोलंकी का गहरा दोस्त है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के जाजमऊ में नजीर फातिमा के प्लॉट में आगजनी के मामले में पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के साथ 15 अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों में ज्यादातर डीटू गैंग के गुर्गे और हिस्ट्रीशीटर हैं, जो भीड़ में शामिल थे।
कुछ दिन पहले ही पुलिस ने इस मामले में नूरी शौकत के पिता अली शौकत, हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटेवाला और मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब आठ आरोपियों के नाम जांच के दौरान बढ़ाए हैं। जेल भेजे गए आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की है।
इसके बाद इजराइल आटेवाला के भाई शमशुद्दीन, हिस्ट्रीशीटर सबलू और रिजवान के जूही निवासी हिस्ट्रीशीटर दोस्त, पूर्व पार्षद भोलू, हिस्ट्रीशीटर कल्लू, महताब, बटऊ यादव, साहिबे आलम के नाम बढ़ाए हैं। पुलिस का दावा है कि यह सभी आगजनी में शामिल थे।
चार दिन पहले पुलिस ने सबलू की तलाश में बेकनगंज में दबिश दी थी, लेकिन वह फरार हो गया था। अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। बता दें कि आठ नवंबर को जाजमऊ में नजीर फातिमा के प्लॉट पर आगजनी के मामले में पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई को जेल भेजा गया था।
जब दीवार गई थी, तो खिंचवाई थी फोटो
आगजनी से पहले एक बार नजीर फातिमा के प्लॉट की बाउंड्रीवॉल गिराई गई थी। उस समय प्लॉट पर बैठे हुए रिजवान सोलंकी के साथ जूही परमपुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर की फोटो खींची गई थी। वह फोटो अब पुलिस के पास है। उसी आधार पर हिस्ट्रीशीटर को भी आरोपी बनाया गया है, जो रिजवान का दोस्त है।