फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan case: only ancestral house and bike are registered in the name of history sheeter Ajjan

इरफान केस: हिस्ट्रीशीटर अज्जन के नाम दर्ज है सिर्फ पुश्तैनी मकान व बाइक, रिश्तेदारों के नाम की सारी संपत्तियां

Sun, 26 Mar 2023 01:37 PM IST
शिखा पांडेय वाचस्पति पांडेय, अमर उजाला, कानपुर
वाचस्पति पांडेय, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Mar 2023 01:37 PM IST
सार

अज्जन के खिलाफ फतेहपुर में सात मुकदमे दर्ज हैं। रिजवी रोड पर सरताज अहमद के मकान में सपा विधायक इरफान सोलंकी का कार्यालय है। अज्जन ने सरताज के किरायेदारों से मिलीभगत कर अवैध रूप से उस इमारत को तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स बनवा दिया। कॉम्प्लेक्स में कुल 37 दुकानें हैं। अज्जन ने ये सभी दुकानें अपने परिचितों को बेच दीं।

विज्ञापन
Irfan case: only ancestral house and bike are registered in the name of history sheeter Ajjan
हिस्ट्रीशीटर अज्जन बिल्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक इरफान सोलंकी के सहयोगी हिस्ट्रीशीटर अज्जन बिल्डर उर्फ एजाज और रिजवान साेलंकी की संपत्तियों का ब्योरा तैयार कर लिया गया है। अज्जन ने अपनी सारी संपत्तियां रिश्तेदार और परिचितों के नाम पर ली हैं। उसके नाम पर सिर्फ पैतृक मकान और एक बाइक है।

विज्ञापन


मूलरूप से फतेहपुर के चौधराना मोहल्ला निवासी अज्जन के खिलाफ फतेहपुर में सात मुकदमे दर्ज हैं। रिजवी रोड पर सरताज अहमद के मकान में सपा विधायक इरफान सोलंकी का कार्यालय है। अज्जन ने सरताज के किरायेदारों से मिलीभगत कर अवैध रूप से उस इमारत को तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स बनवा दिया। कॉम्प्लेक्स में कुल 37 दुकानें हैं। अज्जन ने ये सभी दुकानें अपने परिचितों को बेच दीं। सरताज विरोध जताता रहा लेकिन कुछ न हुआ। वहीं उन्नाव में गंगा पार स्थित गेस्ट हाउस भी उसके बहनोई के नाम पर है।

विज्ञापन

हाल ही में उसने बेबीस कंपाउंड में स्थित बना शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बेच दिया था। नौबस्ता के बूढ़पुर मछरिया मेें भी एक अपार्टमेंट में 36 फ्लैट होने की जानकारी मिली थी। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो किसी और के नाम पर मिली। सूत्रों के अनुसार अज्जन ने प्रॉपर्टी अपने नाम तो नहीं खरीदी लेकिन सबमें वह गवाह जरूर है। संपत्तियाें के सत्यापन में जुटे इंस्पेक्टर अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि अब पुलिस उन संपत्तियों की रजिस्ट्री खंगाल रही है, जिसमें अज्जन गवाह है। वर्ष 2016 के बाद अगर किसी भी प्रापर्टी की रजिस्ट्री होगी तो उस रजिस्ट्री में पेमेंट की डिटेल लिखी होगी। उस डिटेल के आधार पर संबंधित बैंक में पता लगाया जाएगा। कनेक्शन मिलने पर उन प्रापर्टी को जब्तीकरण की जद में लाया जाएगा।

विज्ञापन

रिजवान की संपत्तियों का ब्योरा तैयार
रिजवान सोलंकी के पास जाजमऊ आशियाना कॉलोनी के ब्लाक नंबर पांच में एक फ्लैट है। यह फ्लैट रिजवान की पत्नी शाहिन सोलंकी के नाम से दर्ज है। इसके अलावा एक्सेस बैंक की अलग अलग शाखाओं में तीन खातों में करीब तीन लाख रुपये, एक क्रेटा कार व दो लाइसेंसी रिवाल्वर और राइफल होना सामने आया है। इस सभी संपत्तियाें का ब्योरा तैयार कर लिया गया है। वहीं पीडब्ल्यूडी से फ्लैट का मूल्यांकन भी करा लिया गया है। अधिकारियों की अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed