फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IRCTC tour package for Thailand and Dubai

48 हजार में थाईलैंड, 75 हजार में दुबई, IRCTC का टूर पैकेज

Wed, 06 Sep 2017 09:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
IRCTC tour package for Thailand and Dubai
डेमो पिक
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के हवाई टूर पैकेज से आप थाईलैंड और दुबई की यात्रा कर सकते हैं। थाईलैंड के लिए 48 हजार रुपये और दुबई के लिए 75800 रुपये देने होेंगे। इन देशों में पांच दिन और चार रातों में फुल इंज्वॉय कर सकते हैं। थ्री स्टार होटल में रहना, खाना पीना, और घूमने फिरने के लिए लग्जरी बसों की व्यवस्था इस टूर पैकेज में शामिल है।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से सीधे इन देशों के लिए उड़ान की व्यवस्था की है। थाईलैंड टूर 27 से 31 अक्तूबर और दुबई का टूर 23 से 27 नवंबर और 10 से 14 फरवरी के लिए है।
विज्ञापन

थाईलैंड टूर में होटल के कमरे में प्रति व्यक्ति रुकने पर टूर पैकेज 48 हजार रुपये है। दो या तीन लोगों के एक साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति 42500 रुपये किराया देना होगा। इस पैकेज में पटाया में अलकजार शो, कोरल थाईलैंड, जेम्स गैलरी, बैंकॉक के मंदिरों के दर्शन, सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क और सिटी टूर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई टूर पैकेज में होटल के कमरे में प्रति व्यक्ति रुकने पर टूर पैकेज 75800  रुपये है। दो लोगों के एक साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति 58100 रुपये और तीन लोगों के एक कमरे में रुकने पर 57700 रुपये किराया देना होगा। दुबई टूर पैकेज में बुर्ज खलीफा, म्यूजिकल फाउंटेन शो, डेजर्ट सफारी, दुबई मॉल में घूमना, डोव क्रूज की सैर और अबू धाबी में घूमना फिरना शामिल है।


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि इस टूर पैकेज से यात्रा करने वाले इच्छुक लोग लखनऊ के गोमती नगरी स्थित आईआरसीटीसी के ऑफिस पर्यटन भवन में जाकर बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी हो सकती है। कानपुर में मोबाइल नंबर 9794844569 से जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed