फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Iran lady arrest in loot

आढ़त वाले को लूटा, ईरान की युवती गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2019 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Iran lady arrest in loot
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कस्बे के बेला रोड स्थित अनाज की आढ़त पर मंगलवार की दोपहर ईरान की युवती संग आए एक युवक ने 50,000 रुपये लूट लिए। इसके बाद युवक 50 हजार रुपये लेकर युवक कार से भाग निकला। उसके साथ मौजूद युवती को आढ़ती ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवती से पूछताछ कर मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। एसपी के मुताबिक, युवती और युवक पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रसूलबाद कोतवाली ललित कुमार ने बताया कि कस्बे में भगवान सिंह जादौन की गल्ले की आढ़त है। बताया कि मंगलवार दोपहर उनकी आढ़त के सामने कार से एक युवक और विदेशी युवती उतरे। दो अन्य युवक कार में मौजूद थे। उन्होंने आढ़त मालिक को दो-दो सौ के पांच नोट देकर पांच-पांच सौ के दो नोट मांगे। उसने जेब से 500 के नोटों की गड्डी निकाली और उन्हें दो नोट देने लगा। लेकिन युवक ने गड्डी से दो नोट अपने मन मुताबिक निकालने के लिए कहा।
विज्ञापन

बताया कि भगवान सिंह जादौन ने जैसे ही गड्डी पकड़कर नोट दिखाने लगा। युवक 50,000 रुपये की गड्डी लेकर अपनी कार से बैठकर फरार हो गया। जबकि साथ आई विदेशी युवती वहीं रह गई। कोतवाल अपने साथ महिला पुलिस टीम लेकर पहुंचे। आरोपी युवती को अपने साथ कोतवाली ले गए। इसके बाद एसपी समेत सभी उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, आढ़त मालिक ने कोतवाली में टप्पेबाजी की तहरीर दी। थाने में युवती ने नाम पता ईरान के तेहरान निवासी उमद की पत्नी समीरा बताया है। इसी पते का उसके पास पासपोर्ट भी है। उसके पास एक अन्य महिला का पासपोर्ट मिला है, जिसे वह अपनी बहन की बेटी बता रही है। उसका नाम सतायश पुत्री रेजा लिखा हुआ है।
कोतवाल ने बताया कि युवती से जानकारी की जा रही है। युवती रोते हुए इतना बता रही है कि 16 मार्च 2019 को नेपाल आई थी। जहां से लगभग एक माह पूर्व दिल्ली आई। युवती के पास से विदेशी मुद्रा बरामद हुई है।

एसपी अनुराग वत्स ने कहा कि करेंसी एक्सचेंज के बहाने युवती व उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया है। प्राथमिक जांच में युवती ईरान निवासी है, पूछताछ में उसके साथ तीन अन्य लोगों के शामिल होने की बात प्रकाश में आई है। लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed