फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IPS Rajeev Malhotra road accident on Agra Lucknow expressway

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी आईपीएस राजीव की कार, घायलाें को मिनी पीजीआई में कराया गया भर्ती

Mon, 17 Jun 2019 09:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Jun 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
IPS Rajeev Malhotra road accident on Agra Lucknow expressway
सड़क हादसे में घायल हुए आईपीएस राजीव
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से आईपीएस राजीव मेहरोत्रा घायल हो गए। मिनी पीजीआई में उनका इलाज कराया गया। एक अन्य हादसे मेें लखनऊ निवासी पांच लोग घायल हो गए। उन्हें भी मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


आईपीएस राजीव मेहरोत्रा एंटी करप्शन सीआईडी परीक्षण के हेड क्वार्टर लखनऊ में तैनात हैं। सोमवार को वह कार में गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। मैनपुरी जिले में करहल के पहले उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आईपीएस, उनका गनर और चालक घायल हो गए।
विज्ञापन


 

यूपीडा कर्मियों ने तीनों को मिनी पीजीआई सैफई पहुंचाया। सूचना मिलने पर इटावा एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा सैफई पहुंच गए। इलाज के बाद आईपीएस को लखनऊ रवाना कर दिया गया। उनके सिर में चोटें आईं हैं। दूसरा हादसा चौबिया थाना में गांव उनवा संतोषपुरा के पास हुआ। यहां टायर निकलने से तेज रफ्तार कार पलट गई।

कार में सवार मीना बेकरी राजाजीपुरम लखनऊ निवासी रेखा अग्रवाल पत्नी शिव कुमार अग्रवाल, ममता देवी, दीक्षा अग्रवाल, उषा कुमारी और चालक शुभम कुमार पुत्र सुखदेव सिंह घायल हो गए। ये लोग लखनऊ से वृंदावन जा रहे थे। चैनल नंबर 113 के पास चलती कार का टायर निकल गया। इससे कार रेलिंग को तोड़ती हुई दूसरी साइड पलट गई। यूपी डाक एंबुलेंस के अमित कुमार शिवेंद्र ने सभी मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed