{"_id":"58ac059e4f1c1b1259b22e7e","slug":"ipl-cricketers-from-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल-10 में ये हैं यूपी के 11 धुरंधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल-10 में ये हैं यूपी के 11 धुरंधर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल 10 में ये हैं यूपी के 11 के खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-10 में इस बार उत्तर प्रदेश के 11 खिलाड़ी जलवा बिखेरने के लिए मैदान पर उतरेंगे। इन 11 खिलाड़ियों में कई ऐसे चेहरे हैं जो क्रिकेट जगत के लिए बिल्कुल नये हैं। जबकि कुछ ऐसे नामी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
आगे पढ़िए कौन कितने में बिका और क्या हैं इनके बैकग्राउन्ड...
लखपति से करोड़पति बने करन
करन शर्मा
आईपीएल में क्रांतिधरा मेरठ के बेटे करन शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बंगलूरू में हुई नीलामी प्रक्रिया में मुंबई इंडियन्स ने करन शर्मा को तीन करोड़ रुपये में खरीदा। पिछले सीजन में करन सनराइज हैदराबाद के लिए खेले थे। करन शर्मा का यह पांचवां आईपीएल है। कॅरियर के पहले आईपीएल में उन्हें बंगलूरू की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। मां पूनम शर्मा ने बताया कि जब उन्हें करण के चयन की जानकारी मिली तो वह बहुत खुश हुईं। पिता विनोद शर्मा तुरंत औघड़नाथ मंदिर गए और भगवान शिव की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 लाख में बिके मेरठ से सौरभ कुमार
आईपीएल में सौरभ
पुणे राइजिंग टीम द्वारा 10 लाख रुपये में खरीदे गए सौरभ कुमार का भी मेरठ कनेक्शन है। मूल रूप से बड़ौत निवासी सौरभ शर्मा कंकरखेड़ा स्थित श्रद्धापुरी में रहते हैं। उनके पिता रमेश चंद आकाशवाणी में जेई पद से रिटायर हैं। दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे सौरभ ने क्रिकेट का ककहरा नेशनल स्टेडियम दिल्ली से सीखा है। लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर सौरभ यूपी रणजी टीम में खेल रहे हैं। बेटे के टीम में शामिल होने की खुशी में पूरा परिवार उनके पास दिल्ली पहुंच गया।
वाराणसी के अंकित को कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा
अंकित राजपूत
वाराणसी के रहने वाले अंकित सिंह राजपूत को कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है। अंकित सिंह राजपूत भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर हैं। अंकित घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते है। अंकित दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं, वर्ष 2012-13 के रणजी ट्राफी के दौरान अपने कैरियर की शुरुआत की थी। 23 वर्षीय अंकित ने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेला था।
अलीगढ़ के रिंकू को पहली बार खरीदा गया
रिंकू सिंह
अलीगढ़ के रिंकू सिंह को पहली बार खरीदा गया है। रिंकू को पंजाब किंग्स इलेवन ने 10 लाख रुपये में खरीदा है। रिंकू उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से यूपी में खेलते हैं और उभरते अच्छे क्रिकेटर जाने जाते हैं। आईपीएल सीजन 10 में उसे किंग्स इलेविन पंजाब की टीम ने उसे खेलने का मौका मिला है। रिंकू के पिता खानचंद्र गोविला गैस एजेंसी पर नौकरी करते हैं। बेहद साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपनी प्रतिभा के बल पर रिंकू ने सफलता हासिल की है।
एकलव्य को 75 लाख में हैदराबाद सनराइजर्स ने लिया
एकलव्य द्विवेदी
भारत के लिए प्रथण श्रेणी में खेलने वाले एकलव्य द्विवेदी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये में खरीदा है। 28 वर्षीय एकलव्य इलाहाबाद शहर में रहते हैं। एकलव्य द्विवेदी उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले पंजाब और राजस्थान के सलामी बल्लेबाज अजय मेहरा के साथ ट्रेनिंग ली थी और एक अच्छे विकेटकीपर के तौर पर जाने जाते हैं। एकलव्य बहुत ही उपयोगी निचले क्रम के बल्लेबाज भी हैं।
लखनऊ के अक्षदीप को मिला बड़ा मौका
अक्षदीप नाथ
लखनऊ के अक्षदीप नाथ को गुजरात लायंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा है। अक्षदीप लखनऊ के सेंट फेडलिस कॉलेज के पढ़े हुए हैं। यूपी क्रिकेट में अच्छे फास्ट बॉलरों में पहचाने जाने वाले अक्षदीप नाथ राइट हैंड बल्लेबाज भी हैं। अक्षदीप भारत अंडर -19 क्रिकेट टीम और आईसीसी चैम्पियनशिप ट्रॉफी मैच में उपकप्तान भी रह चुके हैं।
बुलंदशहर के भुवनेश्वर हैदराबाद सनराइजर्स में फिर सेलेक्ट
भुवनेश्वर कुमार
बुलंदशहर के भुवनेश्वर कुमार हैदराबाद सनराइजर्स में पहले से ही हैं। भुवनेश्वर कुमार भारत के टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी भी हैं। भुवनेश्वर प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेन्जर्स बैंगरुरु के लिए खेल चुके कुमार ने इस प्रतियोगिता के छठें संस्करण में पुणे वारियर्स की टीम का प्रतिनिधित्व किया। भुवनेश्वर कुमार दांयें हाथ की मध्यम तेज गेंदबाजी करने के साथ ही मध्यक्रम में दाँयें हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। वर्तमान में भुवनेश्वर कुमार मेरठ में रहते हैं।
मुरादनगर के रैना फिर बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
सुरेश रैना
मुरादनगर गाजियाबाद के रहने वाले सुरेश रैना गुजरात लॉयन्स से इस बार फिर मैदान में होंगे। रैना के पिता त्रिलोकी चन्द एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी है। रैना बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और एक बाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज है। वह घरेलू क्रिकेट के सभी रूपों में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के उप कप्तान रहे। उन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा कैच पकङ हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मैच खेले हैं।
पीयूष कोलकाता टीम के साथ फिर में मैदान पर
पीयूष चावला
अलीगढ़ के पीयूष चावला कोलकता नाइटराइडर्स टीम से फिर से आईपीएल खेल रहे हैं। पीयूष एक भारतीय क्रिकेटर हैं। चावला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके है। उन्होंने भारत की अंडर 19 टीम और सेंट्रल जोन के लिए महत्वपूर्म भूमिका निभाई थी। पीयूष ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। पिछले आईपीएल मैचों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
आईपीएल में फिर धमाल मचाएंगे मेरठ के प्रवीण
प्रवीण कुमार
मेरठ के प्रवीण कुमार प्रवीण कुमार गुजरात लायंस टीम के साथ फिर से जुड़ गए हैं। प्रवीण दाहिने हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज है। वो पिंच हिटर के रूप में भी जाने जाते है। प्रवीण कुमार उत्तर प्रदेश टीम के लिए सलामी बल्लेबाज भी है। घरेलू क्रिकेट और भारत A में अपने शानदार आंकड़ों के बाद, कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 18 नवम्बर 2007 को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्षेत्र में प्रवेश किया था।
फिर दिखेगी कानपुरिया चाइनामैन की भयंकर गेंदबाजी
कुलदीप यादव
चाइनामैन गेंदबाज के नाम से मशहूर कानपुर के कुलदीप यादव कोलकता नाइटराइडर्स टीम को चार चांद लगाने इस बार फिर आईपीएल सीजन 10 में आ चुके हैं। कुलदीप जाने माने भारतीय क्रिकेटर हैं, जो उत्तर प्रदेश के लिए भी खेलते हैं। धीमी गति से बाएं हाथ के इस चाइनामैन गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट और आईपीएल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से धमाल मचाया है। कुलदीप भारत के लिए अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप 2014 आईसीसी चैम्पियनशिप में भारत का नाम रोशन कर चुके हैं।