{"_id":"58a67e024f1c1b931ad8431e","slug":"ipl-commissioner-come-to-kanpur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे आईपीएल कमिश्नर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे आईपीएल कमिश्नर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
राजीव शुक्ला (फाइल फोटो)
आईपीएल मैचों को लेकर ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे अमर उजाला ब्यूरो कानपुर। आईपीएल सीजन-10 में गुजरात लायंस की टीम अपना 10 और 13 मई का मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेलेगी। 10 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स और 13 को सनराईजर्स हैदराबाद से मैच होगा।
आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला शुक्रवार को शहर आएंगे और ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे। इस बात की पुष्टि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक एसके अग्रवाल ने की है। उनका कहना है कि राजीव शुक्ला आजकल लखनऊ में ही है।
संभव है कि वह दोपहर में कानपुर आएं और अधिकारियों के साथ बैठक करें। बताते चले कि वर्तमान में ग्रीनपार्क स्टेडियम में प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम और प्लेयर्स पवेलियन का काम तेज गति से चल रहा है। इस काम को पूरा करने की डेड लाइन 26 मार्च 2017 तय की गई है। इसके अलावा सी बालकनी की क्षतिग्रस्त स्लैब का काम होना है।
विज्ञापन
इसके लिए यूपीसीए की ओर से 1.98 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर खेल निदेशालय को दिया गया है। इसमें 50 फीसदी धनराशि यूपीसीए देगा जबकि 50 फीसदी जिला खेल प्रोत्साहन समितिकी ओर से दिया जाएगा।
यह काम आईपीएल मैच से पहले पूरा होना है। 26 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 मैच में सिर्फ 25 फीसदी दर्शक सी बालकनी में बैठे थे। जबकि इसकी क्षमता 4800 दर्शक की है। इस बारे में यूपीसीए निदेशक एसके अग्रवाल ने बताया कि सबसे पहले सी बालकनी और प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम का काम पूरा कराया जाएगा।