फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IPL Carriers and DKG Mobiles won matches in JNT Cricket League

Kanpur News: आईपीएल कैरियर्स और डीकेजी मोबाइल्स ने जीते मैच

Sat, 24 May 2025 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
IPL Carriers and DKG Mobiles won matches in JNT Cricket League
मैन ऑफ द मैच आयुष चौधरी। - फोटो : संगठन
कानपुर।
विज्ञापन

13वीं अंडर-12 जेएनटी क्रिकेट लीग में शुक्रवार को आईपीएल कैरियर्स ने अचिंत्य इंश्योरेंस इलेवन को 68 रन से और डीकेजी मोबाइल्स ने सिग्मा इलेवन को पांच विकेट से हराया। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर की ओर से दोनों मैच किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेले गए।

पहले मैच में आईपीएल कैरियर्स ने 25 ओवर में 191 रन बनाए। इसमें आयुष चौधरी ने 100 और अमृत शर्मा ने 67 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में राज्यवर्धन ने तीन, धैर्य अग्रवाल ने दो को आउट किया। वहीं, अचिंत्य इंश्योरेंस इलेवन की पूरी टीम 24.1 ओवर में 123 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन


इसमें आद्रिक ने 58 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कृष्णा शुक्ला, आदित्य व रुद्रांश ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, दूसरे मैच में सिग्मा इलेवन की पूरी टीम 23.1 ओवर में मात्र 76 रन पर आउट हो गई। इसमें अथर्व श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 12 रन बनाए, तो तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके, वहीं गेंदबाजी में मानस यादव ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में डीकेजी मोबाइल्स ने 20.1 ओवर में पांच विकेट पर 78 रन बनाकर मैच जीता। जीत में श्रेयांश उपाध्याय ने 27 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आदर्श पाल ने दो को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed