फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ipl betting case bookies arrested from kanpur

IPL सट्टेबाजी मामला: 4.3 लाख रुपए के लिए स्टेडियम कर्मचारी ने रच डाला ये कर्मकांड

Fri, 12 May 2017 05:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 12 May 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
ipl betting case bookies arrested from kanpur
आईपीएल में सट्टेबाज मास्टर माइंड नयन रमेश शाह
आईपीएल 10 के दौरान यहां एक होटल से गिरफ्तार किए गए सटोरियों को लेकर शुक्रवार को नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि नयन रमेश शाह ने मैच से पहले कॉलगर्ल को बुलाया था। केवल इतना ही नहीं पिच के बारे में बुकियों को जानकारी देता था। उसके मोबाइल से पिच की कई फोटोज भी पुलिस को मिली हैं।
विज्ञापन


 

सट्टेबाजों के टिप्स... 

ipl betting case bookies arrested from kanpur
लैंडमार्क होटल
इस काम के लिए उससे एक आरोपी रमेश ने साढ़े चार लाख रुपए तक लिए हैं। रमेश ग्रीन पार्क स्टेडियम का ही कर्मचारी है। बता दें कि 10 मई को गुजरात और दिल्ली के बीच मैच के बाद उसी होटल से तीन लोगों को सट्टा खेलते गिरफ्तार किया गया था, जहां टीम ठहरी हुई है। दो को लैंडमार्क होटल के रूम नंबर 1733 से गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक को ग्रीनपार्क स्टेडियम से। 

कानपुर के एसएसपी कुलहरी के मुताबिक़ पकड़े गए इन तीन आरोपियों में मुख्य आरोपी जयन रमेश शाह है। दूसरा आरोपी विकास चौहान सट्टेबाजों का फोन कॉल रिसीव कर जयन से बात करवाता था।  तीसरा आरोपी रमेश ग्रीनपार्क स्टेडियम के अंदर से पिच की फोटो और ग्राउंड की फोटो जयन को उपलब्ध करवाता था। मुंबई का रहने वाले जयन के तार कई बुकी से जुड़े हुए है, भारत से लेकर विदेश के कई सट्टेबाजों के संपर्क में है। गुजरात, मुंबई, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और कोलकत्ता के साथ अफ्रीका के एक सट्टेबाज हनीफ के भी संपर्क में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक साल से ग्रीनपार्क का लगा रहा था चक्कर

ipl betting case bookies arrested from kanpur
विकास चौहान सट्टेबाजों का फोन कॉल रिसीव कर जयन से बात करवाता था।
एसएसपी कानपुर के मुताबिक़ करीब एक साल से नयन कानपुर के ग्रीन पार्क का चक्कर लगा रहा था। पिछले आईपीएल मैच में भी इसने सट्टा लगाने की कोशिश की थी मगर सफल नहीं हो पाया। इनके मुताबिक़ मुख्य आरोपी जयन ने ग्रीनपार्क के कुछ कर्मचारीयो को लालच देकर अपने साथ जोड़ने की कोशिष की थी, जिसमें रमेश इसके चंगुल में फंस गया। रमेश ग्रीनपार्क में मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर होर्डिंह और पोस्टर लगाने का काम करता है।

पिछले दस साल से ग्रीनपार्क स्टेडियम में काम कर रहे रमेश अपने मोबाइल से ग्राउंड की फोटो भेजता। रमेश को एक फोटो भेजने का 5 हज़ार रुपये मिलता था। रमेश ने पूछताछ में बताया कि उसने पहली बार ये काम किया। इसके लिए उसे 40 हजार रुपए दिए गए थे। इसके अलावा पिच के 7 फोटो के बदले 35 हजार रुपए अलग से मिले थे। एसएसपी ने बताया बुकी की जानकारी बुधवार देर शाम एंटी करप्शन एंड सिक्युरिटी के रिटायर्ड दिल्ली पुलिस कमिशनर से मिली थी।

 
विज्ञापन

सट्टेबाज के पास कालगर्लों के फोटो और डिटेल मिले

ipl betting case bookies arrested from kanpur
डेमो
13 मई को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में गुजरात लायंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होना है। यदि हैदराबाद इस मैच को जीतती है तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। वहीं, गुजरात की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

नयन रमेश शाह के मोबाइल में शहर की कई कालगर्लो के फोटो और डिटेल मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि नयन रमेश ने एक कालगर्ल 10 हजार रुपये में बुक किया था। रात में उसे होटल में बुलाया था, लेकिन कालगर्ल पहुंचने से पहले पुलिस पहुंच गईं। उसने कई कालगर्लों से फोन पर बात भी की थी। 

 

23 साल से ग्रीन पार्क से जुड़ा है रमेश

ipl betting case bookies arrested from kanpur
रमेश
वेटर से खुलवाया दरवाजा 
पुलिस टीम ने नयन रमेश और उसके साथी को दबोचने के लिए वेटर का सहयोग लिया। क्राइम ब्रांच टीम सादे कपड़ों में होटल पहुंची। एक वेटर को बुलाया जो नयन रमेश के कमरे में आता-जाता था। पुलिस उसे अपने साथ ले गई। लेटर के बेल बजाने पर नयन रमेश ने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला, पुलिस टीम ने उसे और विकास को दबोच लिया।  

सीसीटीवी फुटेज से लिंक मिलने की उम्मीद 
होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पुलिस को कुछ सुराग लगने की उम्मीद है। पुलिस ने कैमरे के फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अफसरों का मानना है कि विकास और नयन जिस किसी से मिले होंगे या बातचीत की होगी, वे सब कुछ फुटेज में मिल जाएगा। इसके बाद नयन रमेश का सहयोग करने वालों का पता चल जाएगा।

23 साल से ग्रीन पार्क से जुड़ा है रमेश
ग्रीन पार्क से रमेश कुमार पिछले 23 साल से जुड़ा है। उसे कई खिलाड़ी और बीसीसीआई के कुछ लोग भलीभांति पहचानते हैं। वह देश में कई जगह स्टेडियम में काम करने जा चुका है। अब ग्रीन पार्क प्रशासन और बीसीसीआई भी रमेश कुमार पर कार्रवाई करने का मन बना रही है।

ये अहम सवाल, कैसे मिल गए टीम होटल में रूम

ipl betting case bookies arrested from kanpur
डेमो
ये अहम सवाल, कैसे मिल गए टीम होटल में रूम
एसएसपी कुलहरी के मुताबिक, नयन अपने सहयोगी विकास के साथ 8 मई को कानपुर पहुंचा था। मुंबई से फ्लाइट से लखनऊ और वहां से बाई रोड कानपुर पहुंचे जयन को 8 मई की शाम आसानी से लैंडमार्क होटल में रूम मिल गया। अब सवाल ये है कि जिस होटल में मैच होने के एक हफ्ते पहले नई बुकिंग बंद कर दी जाती है, तो जयन और उसके साथी विकास को रूम कैसे उपलब्ध हो गया। मामले में यूपीसीए के अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। आईपीएल और बीसीसीआई के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि, नयन ने इस पूरे मामले में 2 खिलाड़ी, 3 यूपीसीए के अधिकारी के नाम बताए हैं। आईपीएल सीजन 10 के अभी तक खेले गए हर मैच में नयन दांव खेल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed