{"_id":"68acb1d5a3a982501407ce36","slug":"ipd-of-500-beds-to-be-launched-soon-at-university-of-medical-sciences-etawa-news-c-216-1-etw1002-129897-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आयुर्विज्ञान विवि में जल्द शुरू होगी 500 बेड की आईपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आयुर्विज्ञान विवि में जल्द शुरू होगी 500 बेड की आईपीडी
विज्ञापन
इटावा। उप्र आयुर्विज्ञान विवि ने अगले 100 दिनों के कार्याें का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत विवि की व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा। विवि में छह माह 300 बेड का स्त्री रोग अस्पताल शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी आईपीडी और विट्रो फर्टिलाइजेशन सेंटर, अमृत फार्मेसी, जन औषधि केंद्र की स्थापना की जाएगी।
विवि के प्रशासनिक भवन के ईसी हॉल में हुई प्रेसवार्ता में विवि के कुलपति प्रो डॉ. अजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर आगामी 100 दिनों के लिए निर्धारित लक्ष्यों को उनके समक्ष रखा है। इन लक्ष्यों को वह निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। विश्वविद्यालय के पास आवंटित पांच एकड़ भूमि पर डेंटल कॉलेज का विस्तार किया जाएगा व मल्टी-लेवल वाहन पार्किंग बनाई जाएगी। इसके साथ ही शीघ्र ही एक उन्नत इन विट्रो फर्टिलाइजेशन सेंटर की स्थापना भी की जाएगी। अगले छह माह में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी इनपेशेंट डिपार्टमेंट और 300 बेड के स्त्रीरोग अस्पताल को भी जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में सोलर लाइट स्थापित करने की योजना भी बनाई गई है जिससे बिजली का खर्चा कम हो सके। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से विवि में दवा वितरण प्रणाली को विकेंद्रीकृत किया जाएगा और शीघ्र ही अमृत फार्मेसी एवं जन औषधि केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए एक विशेष काउंटर स्थापित किया जाएगा, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और अन्य रोगियों को सुविधा मिल सके।
कुलपति न बताया कि विवि परिसर में ड्रेनेज प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही रोगी कल्याण समिति बनाई जाएगी, जिसके तहत विवि की आय को रोगी कल्याण कोष में समर्पित कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विवि में एक एपेक्स ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। यह ट्राॅमा सेंटर नई दिल्ली व लखनऊ जैसे महानगरों की तर्ज पर अत्याधुनिक आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीण जनसंख्या को विशेष लाभ प्राप्त होगा।