फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Investors Summit: Minister Rakesh Sachan said NOC of 1000 days will be available for setting up an enterprise

Investors Summit: कैबिनेट मंत्री राकेश सचान बोले- 72 घंटे में मिलेगी उद्यम लगाने के लिए एक हजार दिन की एनओसी

Tue, 07 Feb 2023 10:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Feb 2023 10:16 AM IST
सार

उद्यम और तेजी से बढ़े और कामगारों के हाथों को काम मिले इसके लिए प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल बनाया है। फैक्टरी लगाने के लिए उद्यमी यहां आवेदन करें 72 घंटे में एक हजार दिन की एनओसी मिलेगी।

विज्ञापन
Investors Summit: Minister Rakesh Sachan said NOC of 1000 days will be available for setting up an enterprise
इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ती अर्थ व्यवस्था के लिए देश की जीडीपी में उत्तर प्रदेश का आठ फीसदी सहयोग है। उद्यम और तेजी से बढ़े और कामगारों के हाथों को काम मिले इसके लिए प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल बनाया है। फैक्टरी लगाने के लिए उद्यमी यहां आवेदन करें 72 घंटे में एक हजार दिन की एनओसी मिलेगी। यह बातें सोमवार को माती में इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करने के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन


माती में ईको पार्क के नजदीक बनाए गए पांडाल में सोमवार दोपहर में मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दीप जलाकर इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने उद्यमियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि फैक्टरी लगाने के लिए ऑनलाइन एनओसी 72 घंटे में स्वत: दी जाएगी। इस अवधि में किसी विभाग का कोई अधिकारी फैक्टरी में एनओसी के संबंध में नहीं पहुंचेगा। एक हजार दिन के अंदर उद्यमी सारी औपचारिकताएं पूरी करा स्थायी एनओसी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही 50 एकड़ निजी भूमि पर एमएसएमई पार्क बनाने के इच्छुक उद्यमियों को प्रति एकड़ 50 लाख रुपये के हिसाब से एक फीसदी ब्याज पर ऋण सरकार मुहैया कराएगी। यह ऋण तीन साल में वापस करने का विकल्प है। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल प्रोजेक्ट के लिए निजी क्षेत्र में पार्क के लिए 10 एकड़ भूमि उद्यमी दें तो अवस्थापना खर्च का आधा सरकार वहन करेगी। कहा कि यदि फैक्टरी में तीन सौ या इससे अधिक कर्मी को रोजगार मिलता है तो सरकार की ओर से प्रति कर्मी 32 सौ रुपये का इन्सेटिव (प्रोत्साहन) दिए जाने की व्यवस्था की गई है। कहा कि लॉजिस्टिक पार्क में निवेश करने के लिए लोग आ रहे हैं।

कहा कि सूक्ष्म उद्योग एक करोड़ रुपये की छोटी इकाई पर 25 फीसदी कैपिटल सब्सिडी और 50 फीसदी ब्याज में छूट दी जा रही है। उद्यम पार्क विकसित करने पर 25 से 50 फीसदी तक ऋण में अनुदान है। कहा कि अब 24 घंटे फैक्टरियों को बिजली आपूर्ति हो रही है। कानपुर में भीमसेन को डेडीकेटेड कॉरीडोर का हब बनाया जा रहा है। यहां से निर्यात के लिए तैयार माल कम समय में शिपयार्ड तक पहुंचेगा। यहां डीएम नेहा जैन, सीडीओ सौम्या पांडेय, ज्वाइंट कमिश्रर इंडस्ट्री सर्वेश्वर शुक्ला, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।

समिति में ये उद्यमी रहे मौजूद
माती इन्वेस्टर्स समिट में चर्म निर्यात परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके जालान, पशुआहार उद्यम के सुरेंद्र शिवहरे, स्पर्श फैक्टरी के विजय अग्रवाल, श्याम मोहन दुबे, रमेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed