कानपुर देहात। निजी कंपनियों में निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसे हैं। कांग्रेसियों ने निवेशकों का धन कंपनियों से दिलाने की मांग की है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता को सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने कहा कि दो बड़ी निजी क्षेत्र की सेविंग स्कीम चलाने वाली कंपनियों में गरीबों ने रुपये जमा किए थे। करीब पांच साल से निवेशक इन कंपनियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार निवेशकों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने निवेशकों का पैसा दिलाने की मांग की।
यहां प्रदेश सचिव अंबरीश सिंह गौर, देवेेंद्र प्रताप सिंह, शगीर अहमद, शमीम कुरैशी, अनिल कटियार, सत्येंद्र कुमार, रोहित कटियार, आदित्य श्रीवास्तव, महावीर यादव, धीरेंद्र सिंह, हरीशंकर चतुर्वेदी, अमीर अली आदि रहे।