फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   investigation report of gorakhpur case has come

गोरखपुर के बीआरडी कांड की आई जांच रिपोर्ट, बच्चों की मौत को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा

Thu, 09 Nov 2017 04:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Nov 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
investigation report of gorakhpur case has come
डेमो पिक
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज ने बाल आयोग को जवाब भेजा है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी बच्चे की मौत नहीं हुई है। डॉक्टरों ने कोई लापरवाही नहीं की है।
विज्ञापन


11 अगस्त को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी से कई बच्चों की मौत हो गई थी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण फाइटर ने इसकी शिकायत 16 अगस्त को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की थी। बाल आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए 21 सितंबर को प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण प्रशांत द्विवेदी को जांच कर आख्या देने को कहा था।


दस दिन में जांच आख्या न देने पर बाल आयोग ने नाराजगी जताई थी। बीआरडी कालेज गोरखपुर के प्रधानाचार्य पीके सिंह ने बाल रोग विभागाध्यक्ष महिमा मित्तल के हवाले से अब आख्या भेजी है। इसमें कहा गया है कि आक्सीजन की कमी से किसी बच्चे की मौत नहीं हुई। डॉक्टरों ने भी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती है। बाल आयोग ने आख्या की एक कॉपी अधिवक्ता को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed