{"_id":"6677109f3f0c8ae418060de7","slug":"investigation-officer-appointed-on-prisoners-death-kanpur-news-c-220-1-akb1007-113955-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बंदी की मौत पर जांच अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बंदी की मौत पर जांच अधिकारी नियुक्त
Sat, 22 Jun 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला कारागार निरुद्ध विचाराधीन बंदी राजा (22) निवासी लाल्हेपुर थाना सचेंडी कानपुर नगर की 18 जून की शाम 7:22 पर हैलट कानपुर में मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलंकृता शक्ति त्रिपाठी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट की सिविल जज सीनियर डिवीजन अवंतिका प्रभाकर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी 10 दिन में रिपोर्ट देंगी। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दुकानदार के रुपये चोरी
रूरा। थाना क्षेत्र के चिलौली निवासी श्रीकिशन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव में उसकी सड़क किनारे दुकान है। शुक्रवार रात को वह दुकान के बाहर सो गया। रात में गांव के दो लोगों ने उसी पैंट की जेब में पड़ा पर्स चोरी कर लिया। जिसमें 23 हजार रुपये थे। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
-- -- -- -- -