सचेंडी शराब कांड की जांच फिर शुरु, पूर्व विधायक के पौत्रों पर कसेगा शिकंजा, एडीजी ने दिया आदेश
लखनऊ के एक अधिकारी ने सिफारिश की थी। सचेंडी में मई 2018 में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत हुई थी। पूर्व सपा विधायक व पूर्व मंत्री रामस्वरूप गौर के पौत्र विनय सिंह और नीरज सिंह समेत अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया था।
नीरज पर एनएसए लगी थी, वह भी छह महीने बाद हट गई थी। विनय सिंह पर गैंगस्टर लगा था लेकिन नीरज पर नहीं। आरोपी जमानत पर बाहर हैं। एडीजी जोन को जो शिकायत मिली है, उसमें शराब कांड से जुड़े केसों में गड़बड़ियां करने और नीरज सिंह पर गैंगस्टर न लगाकर पुलिस पर बचाने का आरोप लगाया है।
शराब कांड की दोबारा जांच कराई जा रही है। जांच में कई गड़बड़ियों व आरोपियों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं।
जय नारायन सिंह, एडीजी जोन