{"_id":"67534599d46678890d0d1f74","slug":"investigation-confirms-giving-rotten-fruits-firm-will-not-get-contract-etawa-news-c-216-1-etw1005-118791-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जांच में सड़े फल दिए जाने की पुष्टि, फर्म को नहीं मिलेगा ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जांच में सड़े फल दिए जाने की पुष्टि, फर्म को नहीं मिलेगा ठेका
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को सड़े-गले फल वितरण होने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सीएमएस के आदेश पर नोडल अधिकारी ने जब जांच की तो यह मामला सही पाया गया। इस पर डीएम ने संबंधित फर्म को चेतावनी दी है। साथ ही लापरवाही पर अगले साल फर्म को ठेका न दिए जाने की बात कही।
डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एमएम आर्या ने इस मामला का वीडियो प्रकाशित होने पर संज्ञान लिया। साथ ही जांच के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार को नामित किया। उन्होंने जांच की तो डेंगू वार्ड, महिला-पुरुष वार्ड, सर्जिकल वार्ड आदि में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले ताजा फलों की जगह सड़े-गले फल दिए जाने की मामला सही पाया।
संबंधित फर्म से जब पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। नोडल अधिकारी ने रिपोर्ट सीएमएस को सौंप दी। सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि संबंधित फर्म को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही कहा कि अगले साल इस फर्म को अब ठेका नहीं दिया जाएगा।