{"_id":"6aa45cc6fc820df2de06c72d","slug":"investigation-conducted-into-excavation-at-historical-mound-revenue-team-carried-out-measurements-kanpur-news-c-220-1-akb1002-148764-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऐतिहासिक टीले में खनन की हुई जांच, राजस्व टीम ने कराई पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऐतिहासिक टीले में खनन की हुई जांच, राजस्व टीम ने कराई पैमाइश
Sat, 12 Sep 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
रूरा। जिनई बनीपारा स्थित पौराणिक महत्व के बाणेश्वर शिव मंदिर के ठीक सामने ऊंचे खेरे में तीन दिन पहले हुए अवैध मिट्टी खनन की जांच करने के लिए शुक्रवार को राजस्व टीम दोबारा पहुंचीं। टीम ने पैमाइश कर विस्तृत रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपने की बात कही है।
नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता की अगुवाई में शुक्रवार को जिनई बनीपारा में ऐतिहासिक खेरे की पैमाइश राजस्व कर्मियों ने शुरू की। राजस्व निरीक्षक अनिल शुक्ला, लेखपाल सर्वेश कुमार ने खेरे में हुए अवैध खनन की जांच के लिए यह पैमाइश कराई। इधर मंदिर के खेरे में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन कर उसके ढांचें को समतलीकरण करने को लेकर आसपास के ग्रामीणों व शिवभक्तों में नाराजगी है।
राजस्व निरीक्षक अनिल शुक्ला ने बताया कि गाटा संख्या तीन खेरे की जमीन में अवैध खनन पाया गया है। कितने घन मीटर मिट्टी उठाई गई रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डेरापुर एसडीएम नीरज गौतम ने बताया कि शुक्रवार को जांच के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम भेजी गई थी। राजस्व टीम से अभद्रता के मामले में अकबरपुर क्षेत्राधिकारी को जांच के लिए अलग से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते सात सितंबर की शाम 4 बजे तीन जेसीबी व पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध खनन करने की सूचना पर डेरापुर तहसील से राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। खनन माफियाओं ने अभद्रता कर ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी थाने नहीं ले जाने दिया था। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग गए थे।