फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Investigation committee constituted in case of harassment of kanpur university student

सीएसजेएमयू: छात्रा की प्रताड़ना के मामले में जांच कमेटी गठित, विभागाध्यक्ष पर लगाए ये गंभीर आरोप

Sat, 31 Aug 2019 03:36 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Aug 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Investigation committee constituted in case of harassment of kanpur university student
सीएसजेएमयू - फोटो : गूगल
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विवि की छात्रा की प्रताड़ना मामले की जांच अब तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच का आदेश दिया है। कमेटी में डीएसडब्ल्यू डॉ. अंशु यादव, चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज सिंह और यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस के कोआर्डिनेटर डॉ. प्रवीन कटियार को रखा गया है। टीम को जल्द से जल्द हर बिंदु पर जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कहा, शारीरिक उत्पीड़न करने की नीयत से दिए कम अंक
हरजेंदर नगर की छात्रा विवि में संचालित मेडिकल पाठ्यक्रम में तृतीय वर्ष में पढ़ रही है। छात्रा ने सोमवार को विवि के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह से मिलकर अपने विभागाध्यक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। छात्रा का आरोप है कि द्वितीय वर्ष में विभागाध्यक्ष ने जानबूझ कर उसे कम अंक दिए, ताकि वे उसका शारीरिक उत्पीड़न कर सकें। छात्रा ने कहा कि विभागाध्यक्ष की नीयत उसके प्रति शुरू से ही खराब थी।
विज्ञापन


पहले निदेशक को दी जांच, अब बनाई कमेटी
छात्रा की शिकायत पर रजिस्ट्रार ने सोमवार को ही मामले की जांच इंस्टीट्यूट के निदेशक को सौंप दी थी, लेकिन निदेशक ने एक कमेटी के तहत जांच कराने की मांग की थी। इस पर, रजिस्ट्रार ने शुक्रवार को कमेटी का गठन कर जांच का आदेश दिया है। छात्रा की शिकायत के कारण कमेटी में एक महिला को विशेष रूप से रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed