फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Intoxicated constable misbehaved with bike riders in Mahoba, was put on duty during idol immersion

Mahoba: नशेबाज सिपाही ने बाइक सवारों से की बदसलूकी, मूर्ति विसर्जन के दौरान लगाई गई थी ड्यूटी, वीडियो वायरल

Wed, 25 Oct 2023 07:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Oct 2023 07:26 PM IST
सार

Mahoba News: थानाध्यक्ष पनवाड़ी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि ड्यूटी के दौरान सिपाही द्वारा हंगामा किए जाने की शिकायत मिली थी। सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

विज्ञापन
Intoxicated constable misbehaved with bike riders in Mahoba, was put on duty during idol immersion
नशेबाज सिपाही ने बाइक सवारों से की बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में सिपाही के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही बाइक सवारों से बदसलूकी करते नजर आ रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन

पुलिस लाइन महोबा में तैनात सिपाही अनीश कुमार की ड्यूटी मूर्ति विसर्जन के दौरान पनवाड़ी थाने में लगाई गई थी। राठ-झांसी तिराहे पर सिपाही ने बाइक सवारों को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं नशे की हालत में बाइक सवारों से बदसलूकी की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों ने सिपाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष पनवाड़ी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि ड्यूटी के दौरान सिपाही द्वारा हंगामा किए जाने की शिकायत मिली थी। सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed