{"_id":"6afcbeabeb0851df6005f9a4","slug":"international-conference-at-psit-on-20th-and-21st-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1715593-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीएसआईटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 20 और 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीएसआईटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 20 और 21 को
विज्ञापन
कानपुर। ऑटोमेशन, कंप्यूटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों और नवीन शोध पर देश-विदेश के विशेषज्ञ मंथन करेंगे। इसके लिए 20 और 21 नवंबर को पीएसआईटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ''इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज इन ऑटोमेशन, कंप्यूटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स (ईएसीई-2026) का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में 10 देशों के शोधकर्ता और शिक्षाविद अपने शोध प्रस्तुत करेंगे। आयोजन के लिए प्राप्त 251 शोध पत्रों में विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद 55 का चयन किया गया है। इनमें 39 भारतीय और 16 अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र शामिल हैं। यह जानकारी संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनमोहन शुक्ला ने दी।
सम्मेलन में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, सउदी अरब, ओमान, मलेशिया, थाईलैंड, उज्बेकिस्तान और बांग्लादेश के शोधकर्ता प्रतिभाग करेंगे। आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, एनएसयूटी और डीटीयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रोफेसर और शिक्षाविद शामिल होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में कॉग्निजेंट के एवीपी टैलेंट एक्विजिशन सुमित नायक भी व्याख्यान देंगे।
डाॅ. मनमोहन ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड सॉफ्ट कंप्यूटिंग, कंप्यूटेशन एंड कॉग्निटिव साइंस, कंप्यूटर सिस्टम्स एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक इनोवेशंस, सिग्नल प्रोसेसिंग एंड कम्युनिकेशन सिस्टम्स और वीएलएसआई इनोवेशंस सहित छह प्रमुख विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। चयनित शोध पत्रों को अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक स्प्रिंगर की स्कोपस इंडेक्स्ड पुस्तक शृंखला ''लेक्चर नोट्स इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग'' में प्रकाशित किया जाएगा। वार्ता में डाॅ. पीएसआईटी निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह, एडिशनल निदेशक डॉ. रघुराज सिंह शामिल रहे।