{"_id":"60c495128ebc3e7f68283b95","slug":"interesting-love-case-in-kanpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में धोखा: प्रेमी दूसरी लड़की से रचाने जा रहा था शादी, बरात निकासी से पहले पहुंची प्रेमिका, इस बात पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में धोखा: प्रेमी दूसरी लड़की से रचाने जा रहा था शादी, बरात निकासी से पहले पहुंची प्रेमिका, इस बात पर अड़ी
Sat, 12 Jun 2021 04:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Jun 2021 04:46 PM IST
सार
युवती ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से उसका युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दिसंबर 2018 में एक मंदिर में दोनों की शादी भी हो चुकी है। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पनकी के रतनपुर निवासी युवक की बर्रा के दबौली में शादी तय हुई। शुक्रवार शाम युवक के घर से बरात की निकासी के दौरान कानपुर देहात के गजनेर में रहने वाली उसकी प्रेमिका घर पहुंच गई। प्रेमिका ने युवक के घर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और उससे शादी करने पर अड़ गई।
युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया। युवती ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से उसका युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दिसंबर 2018 में एक मंदिर से दोनों की शादी भी हो चुकी है। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पनकी एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।