{"_id":"581ede2d4f1c1b5310b37163","slug":"inter-pass-student-made-smoker-control-machine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिसाल: दिन में किया खेत पर काम, रात में बनाई स्मोक कंट्रोल मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल: दिन में किया खेत पर काम, रात में बनाई स्मोक कंट्रोल मशीन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
मशीन को चलाकर दिखाता छात्र हरेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ इलाके के भौसे नगला गांव निवासी इंटर के छात्र हरेंद्र ने स्मोक कंट्रोल मशीन बनाने का दावा किया है। उसका कहना है कि इस मशीन के जरिए वाहनों से निकलने वाले जहरीले धुएं से लोगों को बचाया जा सकता है।
इंटर पास ग्राम भौसे नगला निवासी सुरेशचंद्र वर्मा के बेटे हरेंद्र ने बताया कि हाईस्कूल पास करने के बाद उसने वाहनोें से निकलने वाले जहरीले धुएं और उससे फैलते वायु पदूषण को लेकर मशीन बनाना शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद भी वह लगातार प्रयोग करता रहा। उसके भाइयों उपेंद्र और प्रबल प्रताप ने भी प्रोत्साहित किया।

हरेंद्र का देश को वायु प्रदूषण मुक्त बनाने का प्रयास
मशीन के बारे में जानकारी देता हरेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
स्मोक कंट्रोल मशीन का अविष्कार करने वाले हरेंद्र ने बताया कि इस मशीन का यदि बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाए तो देश को वायु प्रदूषण मुक्त बनाने का प्रयास किया जा सकता है। उसने बताया कि यह मशीन धुएं को फिल्टर करती है और धुएं में होने वाले कार्बन समेत अन्य तत्वों को जमीन में ही गिरा देती है। यदि ऐसी मशीनों को वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों, चिमनी, प्लांटों, कारखानों आदि धुआं निकलने वाले स्थानों में लगाया जाए तो देश को वायु प्रदूषण मुक्त बनाए जाने का प्रयास किया जा सकता है।