फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Intensified manipulations for block chief election

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए तेज हुई जोड़तोड़

Tue, 06 Jul 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Intensified manipulations for block chief election
कानपुर देहात। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीख तय होते ही सरगर्मी बढ़ गई है। जिले में दस ब्लॉक हैं। इनमें प्रमुख पद को लेकर सियासी उठापटक भाजपा व सपा के बीच ही है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मात खा चुकी सपा अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए जोड़तोड़ में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। फिलहाल क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पाले में करने के लिए दलों ने कोशिशें तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीख तय होते ही राजनीतिक दलों ने जोड़तोड़ तेजी से शुरू की है। भाजपा ने फिलहाल अभी किसी भी ब्लॉक में अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जबकि सपा आठ ब्लॉकों में प्रत्याशियों की घोषणा काफी पहले ही कर चुकी है। केवल डेरापुर व मलासा में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाकी है। चुनाव में भाजपा व सपा के बीच ही कड़ा मुकाबला होना तय है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मिली शिकस्त के बाद सपा नए सिरे से ब्लॉक प्रमुख के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। भाजपा से टिकट पाने की उम्मीद में सक्रिय दावेदार क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पाले में करने के लिए सक्रिय हैं। वहीं सपा प्रत्याशी भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को हर हाल में अपने पक्ष में करने के लिए मान मनौव्वल कर रहे हैं। सदस्यों को दावत दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अकबरपुर, डेरापुर, मैथा व संदलपुर की सीटें अनारक्षित हैं। इन ब्लॉकों में दावेदारों के बीच मारामारी अधिक है। यहां सपा ने तो अपनी स्थिति साफ कर दी है लेकिन भाजपा के प्रत्याशी घोषित न हो पाने से टिकट की मांग करने वाले दो-दो दावेदार सक्रिय हैं। इससे वोटरों में भ्रम की स्थिति है।
आरक्षण पर एक नजर
ब्लॉक आरक्षण
अकबरपुर अनारक्षित
अमरौधा पिछड़ा वर्ग महिला
झींझक अनुसूचित जाति महिला
डेरापुर अनारक्षित
मैथा अनारक्षित
मलासा अनुसूचित जाति
रसूलाबाद महिला
राजपुर पिछड़ा वर्ग
संदलपुर अनारक्षित
सरवनखेड़ा महिला
आठ को नामांकन और दस को होगा मतदान
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को प्रत्येक ब्लॉक कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। इसी दिन तीन बजे के बाद कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद दस जुलाई को सुबह 11 से तीन बजे तक ब्लॉक में मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना होगी। इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
ब्लाक प्रमुख पद के लिए लगभग हर ब्लॉक से दो दावेदार हैं। प्रदेश स्तर से जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। - विकास मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा

आठ ब्लॉकों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा चुकी है। वह पूरी तैयारी कर चुके हैं। डेरापुर व मलासा में भी जल्द प्रत्याशी तय कर दिए जाएंगे। पार्टी पूरी दमदारी के साथ प्रमुख पद पर चुनाव लड़ेगी। - प्रमोद यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed