फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Intelligence camera installed on Birhana Road, challan if one-way is broken

कानपुर: बिरहाना रोड पर लगा खुफिया कैमरा, वन-वे तोड़ा तो ट्रैफिक पुलिस की गैर मौजूदगी में भी कटेगा चालान

Mon, 06 Dec 2021 10:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Dec 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
Intelligence camera installed on Birhana Road, challan if one-way is broken
कानपुर का ट्रैफिक - फोटो : amar ujala
कानपुर ट्रैफिक पुलिस की गैर मौजूदगी में भी यातायात नियम तोड़ना आपको महंगा पड़ सकता है। पुलिस कमिश्नरी ने शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात की देखरेख और यातायात नियम तोड़ने वालों का चालान करने के लिए खुफिया कैमरों की मदद लेने का स्मार्ट प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


इसके तहत पहला कैमरा बिरहाना रोड वन-वे पर लगा दिया गया है। कैमरे की मदद से रोज 40 से 50 वाहनों का चालान किए जा रहे हैं। वाहन फूलबाग से बिरहाना रोड होते हुए नयागंज जा सकेंगे पर इस रास्ते से आ नहीं सकेंगे। वन-वे का पालन कराने के लिए पुलिस खुफिया कैमरों से इस रूट पर निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान सीधे मैसेज के माध्यम से उनके मोबाइल पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस प्रयोग के सफल होने पर इसे शहर के अन्य वन-वे मार्ग और मुख्य चौराहों पर भी लागू करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत अब पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग के दौरान सिर्फ उन्हीं लोगों को रोककर पूछताछ करेगी जो अपराध की दृष्टि से संदिग्ध लगेंगे। इसके अलावा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी वाहन सवारों के खुफिया कैमरों से ही चालान होंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से पुलिस पर अक्सर लगने वाले उगाही के आरोपों से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed