{"_id":"58121fc34f1c1bac52bc307b","slug":"integral-human-philosophy-will-tought-by-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एकात्म मानव दर्शन’ का पाठ पढ़ाएगा आरएसएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एकात्म मानव दर्शन’ का पाठ पढ़ाएगा आरएसएस
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Oct 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की हैदराबाद में हुई बैठक में निर्णय लिया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अब लोगों को ‘एकात्म मानव दर्शन’ का पाठ पढ़ाएगा। बृहस्पतिवार को कानपुर के बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हुई प्रेसवार्ता में कानपुर प्रांत के संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरएसएस ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठियां की जाएंगी। इस पर अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की हैदराबाद में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है।
देश में आर्थिक विषमता, पर्यावरण असंतुलन और आतंकवाद जैसी गंभीर चुनौती के मद्देनजर आरएसएस ने गोष्ठी का निर्णय लिया है। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन को अपनाने का आह्वान किया जाएगा। इससे लोगों का जीवन सुखमय बनेगा। प्रेसवार्ता में कार्यवाह कांशीराम, ज्ञानेंद्र सचान, प्रांत प्रचार प्रमुख मोहन अग्रवाल, डॉ. अनुपम, शिवभूषण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।