फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Instructor runs drill machine in student's hand in Kanpur

Kanpur: दो का पहाड़ा नहीं सुना पाया छात्र, अनुदेशक ने हाथ में चलाई ड्रिल मशीन, मौके पर पहुंचे बीएसए

Fri, 25 Nov 2022 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Nov 2022 04:07 PM IST
सार

उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल प्रेम नगर में आईबीटी संस्था के अनुदेशक ने इंसानियत का शर्मसार करने वाली करतूत की है। कक्षा पांच का छात्र जब दो का पहाड़ा नहीं सुना पाया, तो उसके हाथ में ड्रिल मशीन चला दी।

विज्ञापन
Instructor runs drill machine in student's hand in Kanpur
बच्चे से जानकारी लेते बीएसए और अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दो का पहाड़ा न सुनाने पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल प्रेमनगर से कक्षा पांच के छात्र विबान को एक निजी संस्था के अनुदेशक ने हाथ में ड्रिल मशीन चलाकर घायल कर दिया। मामला गुरुवार का है। छात्र के हाथ में चोट देखकर शुक्रवार को अभिभावकों ने स्कूल में आकर हंगामा किया।

विज्ञापन


छात्र विवान ने बताया कि अनुज सर ने दो का पहाड़ा सुनाने को कहा जब हम नहीं पाए तो वह हाथ में ड्रिल मशीन लिए हुए थे और उन्होंने चला दी। तभी पास में खड़े छात्र कृष्णा ने ड्रिल मशीन का प्लग हटा दिया। ड्रिल मशीन चलने छात्र के बाएं हाथ में चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


बचाव करते रहे स्कूल के शिक्षक
छात्र के हाथ में चोट लगने के बाद छात्र को मामूली उपचार देकर स्कूल से रवाना कर दिया गया। शिक्षिका अलका त्रिपाठी ने किसी भी उच्च अधिकारी को मामले की सूचना नहीं दी और बिना टिटनेस लगवाए छात्र को भेज दिया। शुक्रवार को हंगामा होने पर उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे बीएसए
मामले की जानकारी मिलते ही बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अनुदेशक को स्कूल से हटाया जा रहा है। साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed