फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Instructions to improve the water system in the University of Medical Sciences

Kanpur News: आयुर्विज्ञान विवि में पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश

Tue, 21 May 2024 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 21 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions to improve the water system in the University of Medical Sciences
सैफई। आयुर्विज्ञान विवि में पीने के पानी के इंतजाम न होने से मरीजों को हो रही परेशानी से जुड़ी अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सीएमओ ने सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को पत्र जारी करके समस्या का निस्तारण जल्द कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आयुर्विज्ञान विवि की न्यू ओपीडी में लगे सभी वाटर कूलर खराब होने की वजह से मरीज और तीमारदार पानी के लिए परेशान हैं। इस समस्या पर अमर उजाला ने 18 मई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान सीएमओ डॉ. गीताराम ने लेते हुए आयुर्विज्ञान विवि के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह को पत्र लिखा है। इसमें खबर का हवाला देते हुए वाटर कूलरों की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसकी आख्या रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर चिकित्सा अधीक्षक को पानी के पर्याप्त इंतजाम कराने के निर्देशित किया गया है। उनसे इस संबंध में रिपोर्ट भी मांगी गई है। वहीं आयुर्विज्ञान विवि के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि संबंधित कंपनी को वाटर कूलर सही कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही सभी वाटर कूलर सही हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed