फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Instructions for starting the CBC machine lying closed

धूल फांक रही सीबीसी मशीन चालू करने के निर्देश

Sat, 03 Oct 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Instructions for starting the CBC machine lying closed
रसूलाबाद सीएचसी की पैथालॉजी का निरीक्षण करते सीएमओ। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद(कानपुर देहात)। सीएचसी रसूलाबाद का सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान एक साल से धूल फांक रही कंप्लीट ब्लड काउंट मशीन (सीबीसी) को तत्काल चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद का शुक्रवार को सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के शौचालय व गंदगी की हकीकत देखी। हालांकि अस्पताल में साफ-सफाई मिली। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा को ऐसे ही साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। सात लाख की लागत से आई सीबीसी मशीन एक साल से कमरे में धूल फांक रही है। जानकारी के बाद सीएमओ ने कमरा खुलवाया और मशीन पर जमा धूप को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधीक्षक को तत्काल मशीन को चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में मरीजों को सीबीसी की जांच अस्पताल में ही उपलब्ध कराई जाए। इससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके बाद सीएमओ ने झींझक व डेरापुर सीएचसी का भी निरीक्षण किया। वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा, फार्मासिस्ट मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ से वसूली की शिकायत
शुक्रवार को सीएमओ डॉ. राजेश कटियार रसूलाबाद सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण की जानकारी के बाद काफी संख्या में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंची और वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को बताया कि बढ़ाए गए मानदेय का भुगतान कराने के नाम पर दो सौ रुपये की मांग की जा रही है। इस पर सीएमओ ने हंगामा कर रही आशा कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत करा दिया। वहीं, संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से नाराजगी जताई और दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़फोड़ मामले पर सीएमओ ने साधी चुप्पी
शुक्रवार को सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने रसूलाबाद सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान 28 सितंबर को की गई तोड़फोड़ को भी देखा। हालांकि मामले में कार्रवाई के सवाल पर सीएमओ चुप्पी साध गए। जबकि एसडीएम की जांच में अस्पताल में साढ़े 61 हजार के नुकसान की पुष्टि हुई थी। पहले दिन सीएमओ ने संबंधित डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी, लेकिन चार दिन बाद भी कार्रवाई के नाम पर स्थानांतरण व क्षति की वसूली करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed