फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspector's pistol snatched fire, shot in the leg of miscreants in encounter

दरोगा की पिस्टल छीन झोंका फायर, मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में लगी गोली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
inspector's pistol snatched fire, shot in the leg of miscreants in encounter
फोटो: दुस्साहस: माई सिटी रिपोर्टर कानपुर।  पनकी में दिनदहाड़े सीआईएसएफ के दरोगा रामवीर सिंह(55) की नृंशस हत्या करने वाले बदमाशों ने बुधवार भोर दरोगा की पिस्टल छीन कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंंंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने प्राथमिकी उपचार करवाने के बाद बदमाशों को जेल भेज दिया। पुलिस हत्यारोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद करने गई थी। मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के औंग गांव निवासी सीआईएसएफ दरोगा रामवीर सिंह पनकी पावर प्लांट में तैनात थे। मंगलवार दोपहर रतनपुर निवासी सौरभ सिंह और मोहन वर्मा ने रामवीर की हत्या कर उनकी स्कॉर्पियो कार, मोबाइल, नकदी आदि लूट कर फरार हो गए थे। एक घंटे के भीतर चौबेपुर पुलिस ने शिवराजपुर से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी पश्चिम डॉ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि ईंट से कूचकर रामवीर की हत्या की थी। ईंट(आलाकत्ल) बरामद करने के लिए भोर करीब पांच बजे पनकी पुलिस उनको लेकर घटना स्थल रतनपुर कालोनी गडरियनपुरवा छठ पूजा घाट के पास पहुंची। तभी अचानक हत्यारोपियों ने दरोगा की पिस्टल छीन कर पुलिसकर्मियों पर तान दी। ताबताड़तोड़ कई राउंड फायरिंग भी की। जब पुलिस ने गोली चलाई तो मोहन और सौरभ के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है। हत्या लूट के अलावा पुलिस पर जानलेवा हमला करने की एक और एफआईआर दर्ज की गई है। जान जाने तक सिर पर किये थे वार पुलिस ने बुधवार को रामवीर के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जान हर कोई दंग रह गया। रिपोर्ट के मुताबिक रामवीर के सिर पर ईंट और कांच की बोतल से ताब़ड़तोड़ वार किये। मौत होने तक हत्यारोपी वार करते रहे। इसकी वजह से सिर की हड्डी टूट गई और अधिक खून बहने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed