फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inspectors death case in Kanpur, fed up with blackmailing and died

दरोगा की मौत: महिला सिपाही से था प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दी जान, थानेदार पर भी उठ रहे हैं सवाल

Tue, 15 Nov 2022 06:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Nov 2022 06:13 AM IST
सार

सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल में जहर खाने वाले दरोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने एक महिला कांस्टेबल पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि तीनों महिला सिपाहियों के छुट्टी के प्रार्थना पत्र में एक ही हैंडराइटिंग है।

विज्ञापन
Inspectors death case in Kanpur, fed up with blackmailing and died
मृतक दरोगा अनूप सिंह और रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सल्फास खाने वाले दरोगा अनूप सिंह (33) की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले चार दिन से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। अभी तक परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन

दरोगा अनूप सिंह को बिकरू कांड में घायल भी हुए थे। सीएए के विरोध में हुई हिंसा में भी अनूप सिंह दंगाइयों से मोर्चा लिया था। मूलरूप से जालौन निवासी अनूप सिंह 2015 बैच के दरोगा था। बिधनू थाने में तैनाती के दौरान 14 सितंबर को दो किशोर को पीटने के मामले में वह निलंबित हुए थे।
विज्ञापन

बीते गुरुवार को अनूप सिंह ने सल्फास खा ली थी। तब से सर्वोदयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एसीपी स्वरूपनगर वृजनारायण सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब दो बजे अनूप की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम में जहरीले पदार्थ से मौत होने की पुष्टि हुई है। सीओ सृष्टि सिंह मामले की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद मामले में कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दी जान
एसपी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि फजलगंज में तैनात एक महिला सिपाही से दरोगा प्रेम प्रसंग था। दरोगा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला सिपाही अनूप सिंह को ब्लैकमेल करती थी। इसी से त्रस्त होकर अनूप ने ऐसा कदम उठाया।

हालांकि अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। उनका कहना था कि शव का अंतिम संस्कार करने के बाद वह तहरीर देंगे। मामले में अनूप के परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। अनूप के परिवार में उनकी पत्नी पूनम व दो साल का बेटा अयांश है।

तीन को छुट्टी पर भेजा, थानेदार पर भी सवाल
एसपी आउटर ने बताया कि जिस महिला सिपाही पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लग रहा है, उसके समेत तीन महिला सिपाहियों को घटना के बाद से छुट्टी पर भेज दिया गया। दावा किया कि तीनों के छुट्टी के प्रार्थना पत्र में एक ही हैंडराइटिंग है।

यही नहीं एसपी ने ये भी दावा किया कि बैकडेट में छुट्टी की अनुमति दी गई। उन्होंने थानेदार देवेंद्र दुबे पर भी भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि थानेदार आरोपों को निराधार बता रहे हैं। उनका कहना है कि छुट्टी के लिए घटना से पहले ही आवेदन किया गया था। उसी आधार पर छुट्टी दी गई।

अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच राजपत्रित अधिकारी से कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई होगी।  -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed