फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inspector suspended for putting pressure on gang rape victim suspended

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता पर दबाव बनाने वाला दरोगा निलंबित, एसपी बोले दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Sun, 08 Dec 2019 11:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Dec 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for putting pressure on gang rape victim suspended
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के फांसी लगाने के बाद जांच करने पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात रूरा के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के खुदकुशी करने के मामले में रविवार को एसपी अनुराग वत्स ने विवेचक दरोगा अरुण कुमार यादव को निलंबित कर दिया। पीड़िता की मां ने एसपी के सामने दरोगा पर आरोपियों में से दो लोगों के नाम विवेचना से निकालने का हलफनामा देने व आरोपियों को बचाने की कोशिश का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इस मामले में एक महिला सिपाही की भूमिका की भी जांच की जाएगी। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। रविवार को एसपी के साथ विधायक प्रतिभा शुक्ला, सीओ सदर अर्पित कपूर ने पीड़िता के परिजनों से बंद कमरे में बात की। पीड़िता की मां व परिवार के अन्य लोगों ने विधायक के सामने एसपी को बताया कि मामले की विवेचना कर रहा दरोगा लगातार तीन आरोपियों में दो के नाम निकालने की बात कहता था।
विज्ञापन


इसके लिए उन लोगों से हलफनामा देने का दबाव बनाता था। मना करने पर अपमानित करता था। पीड़िता की मां ने दरोगा पर शराब पीकर आने और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि रूरा थाने में तैनात एक महिला सिपाही दरोगा के साथ आकर पीड़िता को धमकी देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसपी ने दारोगा को पीड़ित परिवार से ठीक व्यवहार न करने व विवचेना में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि महिला सिपाही की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। जांच अधिकारी की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  जल्द ही जांच अधिकारी नामित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed