{"_id":"68813f7feb33c733a502ebda","slug":"inspector-pravas-karkhas-pratham-had-got-the-footage-deleted-from-the-hotel-kanpur-news-c-362-1-ka11002-127719-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दरोगा प्रवास के कारखास प्रथम ने डिलीट कराए थे होटल से फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दरोगा प्रवास के कारखास प्रथम ने डिलीट कराए थे होटल से फुटेज
विज्ञापन
कानपुर। एमपी की क्राइम ब्रांच बनकर सचेंडी के दुकानदार को घर से अगवा कर तीन लाख की वसूली करने के आरोपी दरोगा प्रवास शर्मा के साथ वारदात मेें उसका निजी कारखास प्रथम पांडेय भी शामिल था। जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जिस होटल में कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा गया था। वहां जाकर इसी कारखास ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज डिलीट कराए थे।
मामले की जांच में जुटी सचेंडी पुलिस को पता चला कि दो जुलाई को दुकानदार को अगवा करने के दौरान कारखास भी वहां मौजूद था। इस बात की पुष्टि आरोपी के मोबाइल लोकेशन से हुई है। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि दो जुलाई को सिद्धपुर निवासी दुकानदार रामबहादुर को अगवाकर किदवईनगर के जिस संस्कार होटल में रखा गया, वहां प्रथम ने 6 जुलाई को जाकर डीवीआर ले ली थी। जिससे बाद में फुटेज डिलीट कराए थे। वह होटल कर्मियों से यह कह कर डीवीआर ले गया था कि कोई घटना हो गई, उसके चलते फुटेज चेक करनी है। बता दें कि दुकानदार की तहरीर पर जिस कार से उसे अगवा किया गया था,उसके नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विचेचना में दरोगा का नाम बढ़ाया गया था। अब मामले में पुलिस कारखास की भी तलाश कर रही है।