फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspector indecency with the complainant, suspended

उन्नाव: फरियादी से दरोगा ने की अभद्रता, निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई

Sun, 01 May 2022 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 May 2022 10:07 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव में फरियादी से गालीगलौज करने पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन
inspector indecency with the complainant, suspended
दरोगा आजाद यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाने पहुंचे फरियादी से गालीगलौज करना दरोगा को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एसपी ने दरोगा को निलंबित कर सीओ सफीपुर को जांच सौंपी है। थाना क्षेत्र के ग्राम अटिया कबूलपुर निवासी रामसेवक ने बताया कि उसने अक्तूबर 2021 में बांगरमऊ से ई-रिक्शा खरीदा था।

विज्ञापन


60 हजार रुपये जमा करने के साथ ही छह हजार रुपये मासिक किस्त पर 90 हजार रुपये का फाइनेंस कराया था। महज तीन किस्त जमा करने पर फाइनेंसर ने 28 अप्रैल को ग्राम लवानी के पास से उसका ई रिक्शा कब्जे में ले लिया। रामसेवक ने उसी दिन 10 लोगों पर ई-रिक्शा छीनने का शिकायती पत्र थाने में दिया था।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में किस्त न जमा करने पर फाइनेंसर के ई-रिक्शा ले जाने का मामला प्रकाश में आया। शनिवार को रामसेवक बेटे अनुज व राधेश्याम के साथ थाने पहुंचा और ई-रिक्शा के संबंध में दरोगा आजाद यादव से बात की। इस पर गुस्से में दरोगा ने उससे गालीगलौज की और डांट कर भगा दिया। किसी ने दरोगा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी दिनेश त्रिपाठी ने दरोगा आजाद यादव को निलंबित कर जांच सीओ सफीपुर एके राय को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed