{"_id":"67929cdcaf245fb1aa026880","slug":"inspector-deployed-in-police-line-dies-after-falling-in-house-kanpur-news-c-12-1-knp1081-978422-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस लाइन में तैनात दरोगा की घर में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस लाइन में तैनात दरोगा की घर में गिरने से मौत
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस लाइन में तैनात कैंसर पीड़ित दरोगा की घर में गिरने से घायल हो गए। परिजन उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां कुछ देर तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। पनकी पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
दरोगा सुरेश बाबू (56) औरैया के दिबियापुर के भग्गा का पुरवा मौजा दौही के रहने वाले थे। वर्तमान में वह पनकी के रतनपुर में रहते थे। परिवार में पत्नी पुष्पा, बेटी दिव्या, बेटे राहुल और रोहित हैं। भाई वीरप्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 को सुरेश को फेफड़े का कैंसर हुआ था। उनका सर्वोदयनगर स्थित एक अस्पताल से इलाज चल रहा था।
कुल पांच कीमो होने के कारण शरीर काफी कमजोर हो गया था। इसके चलते बुधवार दोपहर 3-4 बजे के बीच वह कमरे के बाहर चक्कर आने के कारण सीने के बल गिर गए थे। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दरोगा का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।