{"_id":"5ea3353a8ebc3e907c684ab5","slug":"inspector-beaten-for-asking-for-food-on-cm-helpline","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम हेल्पलाइन पर खाना मांगने पर दरोगा ने पीटा, युवक करने लगा आत्महत्या, दरवाजा तोड़कर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम हेल्पलाइन पर खाना मांगने पर दरोगा ने पीटा, युवक करने लगा आत्महत्या, दरवाजा तोड़कर बचाया
Sat, 25 Apr 2020 12:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित युवक
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले मेंं एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सीएम हेल्पलाइन पर किशोर के खाना मांगने पर दरोगा व राजस्व कर्मियों ने गालीगलौज कर मारपीट कर दी। इससे आहत किशोर ने कमरा बंद कर आत्महत्या का प्रयास किया।
मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर किशोर को आत्महत्या करने से रोक लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों में रोष है। वहीं एसओ घटना की जानकारी से भी इनकार कर रहे हैं। नगर पंचायत के मोहल्ला मांझगांव पश्चिम निवासी हृदेश कुमार अपने पुत्र दीपक कुमार(16) के साथ रह रहे हैं।
इससे पूर्व वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में कुछ दिन गुजारा करने के बाद जमा की धनराशि खर्च हो गई। इससे परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया। दीपक ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर खाने की मांग की।

Trending Videos
आनन फानन में शुक्रवार देर शाम को लेखपाल रोहित दीक्षित व थाने के दारोगा मोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। दीपक को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने को लेकर जमकर हड़काया और गाली गलौज किया। इसका उसने विरोध किया। दारोगा आग बबूला हो गया और उसके एक तमाचा जड़ दिया।
जेल भेजने की धमकी दी। इसी दौरान दीपक ने पुलिस की पिटाई से आहत होकर कमरे में बंद होकर आत्महत्या करने को हाथ की नश काटने का प्रयास किया। यह नजारा देख लेखपाल और दारोगा मौके से खिसक गए। पिता की चीखपुकार सुनकर मौके पर लोग पहुंचे उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बचाया।
इसके बाद युवक ने राजस्व कर्मियों व पुलिस द्वारा मारपीट करने की शिकायत पुन: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार ने बताया मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अब जानकारी हुई तो वह जांच कराएंगे।