{"_id":"5daf07118ebc3e93b434700e","slug":"inspector-asked-for-money-from-the-family-of-the-misdeeds-victim-in-the-name-of-getting-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: दरोगा ने मेडिकल कराने के नाम पर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मांगे रुपये, ऑडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: दरोगा ने मेडिकल कराने के नाम पर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मांगे रुपये, ऑडियो हुआ वायरल
Tue, 22 Oct 2019 07:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 22 Oct 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बीघापुर में बारासगवर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मेडिकल कराने के नाम पर रुपयों की मांग कर डाली। परिजनों व दरोगा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होते ही पुलिस मामले को दबाने में जुट गई।
परिजनों का आरोप है कि रुपये न देने पर दरोगा ने केस बिगाड़ने की धमकी दी थी। बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बच्ची से प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाने में तैनात एक दरोगा के साथ पीड़िता व उसके परिजनों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां दरोगा ने मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर परिजनों से 1500 रुपये की मांग की। दरोगा व परिजनों के बीच रुपये को लेकर हुई बातचीत को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया व बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची के पिता का आरोप था कि दरोगा ने रुपये न देने पर मेडिकल परीक्षण में हेरफेर कराने की धमकी भी दी थी। ऑडियो वायरल होने के संबंध में जब बारासगवर प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। फिर भी मामले की जांच करा रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।