{"_id":"684894d96ed9dce9f808cce5","slug":"inspector-accused-of-demanding-bribe-sent-to-jail-suspended-kanpur-news-c-362-1-ka11002-125296-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रिश्वत मांगने का आरोपी दरोगा जेल गया, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रिश्वत मांगने का आरोपी दरोगा जेल गया, निलंबित
विज्ञापन
कानपुर। विवेचना के दौरान नाम हटाने के लिए 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए दरोगा अभिनव चौधरी को कैंट पुलिस ने मंगलवार दोपहर जेल भेज दिया। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार रात उसे गिरफ्तार किया था।
वहीं, मंगलवार को डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। बता दें, देवनगर निवासी होजरी कारोबारी त्रिपुरेश मिश्रा ने 4 जनवरी को फतेहपुर जिले के बिंदकी के डिघरुआ बाबूपुर निवासी प्रत्युष कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ जालसाजी, रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप लगाया था कि प्रत्युष ने त्रिपुरेश के बूढ़पुर मछरिया स्थित पैतृक मकान में कूट रचित दस्तावेजों की बदौलत कब्जा करने का प्रयास किया। विवेचना के दौरान दरोगा अभिनव चौधरी ने आरोपियों से नाम हटाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
प्रत्युष ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। टीम के कहने पर उसने दरोगा से संपर्क कर मिलने का स्थान तय किया। सोमवार रात अभिनव ने प्रत्युष को रुपये लेकर इलाके के श्रीराम चौक पर बुलाया। रिश्वत लेते ही एंटी करप्शन टीम ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।