फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspection

सखी सेंटर से नदारद मिली काउंसलर व सहायक, कार्रवाई तय

Thu, 07 Jan 2021 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
inspection
सखी सेंटर का निरीक्षण करती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनाली पूनिया। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रताड़ित महिलाओं के लिए जिला अस्पताल में बने सखी सेंटर में मनमानी का आलम बना हुआ है। बुधवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव को काउंसलर और सहायक कई दिनों से नदारद मिले। साथ ही वहां मौजूद कर्मचारी मास्क नहीं लगाए थे। सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को लापरवाहों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिमाइंडर भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

घरेलू हिंसा व अन्य प्रताड़ित महिलाओं की काउंसलिंग व आश्रय देने के लिए अकबरपुर स्थित जिला महिला अस्पताल के पुराने में अस्थायी तौर पर सखी केंद्र संचालित किया जा रहा है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनाली पूनिया ने निरीक्षण किया। काउंसलर नेहा पाल 31 दिसंबर से व सहायक पवन कुमार 5 जनवरी से लगातार अनुपस्थित पाए गए। सचिव ने कड़ी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन

संचालिका निधि सचान ने बताया कि सेंटर पर 11 कर्मियों की तैनाती है। बिना मास्क लगाए मिले कर्मियों को फटकार लगाई। सचिव ने बताया कि सभी कर्मियों को कोविड-19 महामारी को देखते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed