फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   innocents buried in mud due to mound collapse, one girl died and two are in critical condition

औरैया में बड़ा हादसा: टीला धंसने से तीन मासूम मिट्टी में दबे, एक बच्ची की मौत और दो की हालत गंभीर

Sun, 20 Aug 2023 01:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Aug 2023 01:26 PM IST
सार

Auraiya News: सीओ भरत पासवान भी जानकारी पर सीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक बच्ची की मौत हो गई है। अन्य दोनों बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
innocents buried in mud due to mound collapse, one girl died and two are in critical condition
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपालपुर में मिट्टी खोदने गए तीन मासूम टीला धंसने से दब गए। ग्रामीणों ने पहुंचकर तीनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद आनन फानन सीएचसी अजीतमल ले गए, जहां डॉक्टर ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

हरपालपुर गांव निवासी प्रीति पुत्री गंगाराम (9), कुंजन सिंह पुत्र दिलीप (10) व प्रियंका पुत्री पुष्पाल (10) रविवार सुबह मिट्टी खोदने गांव के बाहर गए थे। यहां अचानक टीला धंस गया। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर तीनों को बाहर निकाला गया। उधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मासूम बच्चों की हालत देख परिजन रोते रहे।
विज्ञापन

सीएचसी ले जाने पर प्रीति को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दो अन्य बच्चों का उपचार शुरू कराया गया है। सीओ भरत पासवान भी जानकारी पर सीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक बच्ची की मौत हो गई है। अन्य दोनों बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed