{"_id":"58fa564f4f1c1b9c5c8b48b3","slug":"innocent-killed-brutally-with-stones-marched","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इकलौती संतान था, पत्थरों से कूचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलौती संतान था, पत्थरों से कूचकर मार डाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:28 AM IST
सार
-सोने-चांदी के मामूली जेवर पहने था दो साल का बच्चा, ले गए हत्यारे
- घर से दो किलोमीटर दूर जंगल में मिला शव, अज्ञात पर रिपोर्ट
- पोस्टमार्टम के दौरान सिर की आधा दर्जन हड्डियां टूटी मिलीं
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने-चांदी के चंद गहनों के लिए अज्ञात हमलावरों ने एक मासूम की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी। शव घर से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल में पड़ा मिला।
बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी अमन द्विवेदी (2) पुत्र अरुण द्विवेदी गुरुवार को दोपहर घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया। देर तक वापस घर न आने पर मां मनीषा द्विवेदी ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पड़ोसियों से भी पुत्र के बारे में जानकारी ली। बालक के लापता होने की सूचना पाकर मां के साथ पड़ोसी भी तलाश में जुट गए। काफी तलाश के बाद भी पुत्र का कोई सुराग नहीं लगा। इसी दौरान गांव के कुछ लोग बालक की तलाश में शाम को जंगल निकल गए।

इकलौती संतान था अमन
मृतक मासूम की बिलखती मां व अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
घर से लगभग दो किलोमीटर दूर मौनी बाबा कुटिया जंगल के पास खेत में बालक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए। बालक के गले से सोने-चांदी के हाय चंद्रमा और हाथ में पहने चांदी की कड़े गायब थे। हत्यारों ने बालक के सिर को पत्थरों से कुचल दिया था। घटना की खबर पाकर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की मां ने बताया कि उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुत्र की हत्या सोने-चांदी के हाय व चंद्रमा और चांदी की चूड़ियों के लिए की गई है। तिंदवारी थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हो सकता है सोने-चांदी के जेवरों के लिए बालक की हत्या की गई हो। कई अन्य बिंदुओं पर उनकी जांच-पड़ताल जारी है। दावा किया कि 24 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक बच्चे के सिर पर किसी वजनदार वस्तु से वार किया गया है। सिर की आधा दर्जन हड्डियां टूटी मिली हैं।
इकलौती संतान था अमन
तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी अरुण द्विवेदी गुजरात की एक कंपनी में काम करते हैं। पुत्र अमन द्विवेदी इकलौती संतान था। मां मनीषा के मुताबिक काफी मन्नतों के बाद भगवान ने उनकी गोद भरी थी। इकलौता पुत्र होने की वजह से वह पूरे परिवार का दुलारा था। लेकिन सोने-चांदी के चंद टुकड़ों के लिए कुछ लोगों ने उसकी जान ले ली।