फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent had gone to take household items, misdeed by pressing her face in a deserted street, accused arrested

नौ साल की बच्ची से हैवानियत: घरेलू सामान लेने गई थी मासूम, सुनसान गली में मुंह दबाकर कुकृत्य, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2023 07:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Jul 2023 07:45 PM IST
सार

Kanpur Crime: पीड़ित परिजन बच्ची को गोद में लेकर उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे, तो लकी व उसके पिता ने गालीगलौज कर दी। साथ ही, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Innocent had gone to take household items, misdeed by pressing her face in a deserted street, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दुकान से घरेलू सामान लेने गई नौ वर्षीय दलित बच्ची से मोहल्ले के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, एससीएसटी एक्ट, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन

इलाके में रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रात करीब 10:15 बजे दुकान से कुछ घरेलू सामान लेने गई थी। लौटते वक्त सुनसान गली में पहले से घात लगाए बैठे लकी शर्मा ने उसे दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

बच्ची चीखते-चिल्लाते हुए घर पहुंची, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आरोप है कि जब वह बच्ची को गोद में लेकर उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे, तो लकी व उसके पिता ने गालीगलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed