फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent dies due to dengue-like symptoms, two patients suffering from fever are referred to Halat

डेंगू जैसे लक्षणों से मासूम की मौत, बुखार पीड़ित दो मरीज हैलट रेफर

Tue, 14 Sep 2021 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies due to dengue-like symptoms, two patients suffering from fever are referred to Halat
कानपुर देहात के जिला अस्पताल की पैथोलाजी में खून का सैंपल देने के लिए लगी भीड़। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में एक ओर जहां डेंगू व बुखार कहर बरपा रहा। वहीं दूसरी ओर सरकारी व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। डेंगू जैसे लक्षणों से रविवार को बील्हापुर निवासी दस माह की मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं रसूलाबाद के तुलसीनगर व चित्तानिवादा निवासी बुखार पीड़ित दो बच्चों को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया। जिले मेें डेंगू व बुखार से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अमरौधा विकासखंड के बील्हापुर गांव निवासी निजामुद्दीन की पुत्री आयाना (10 माह) को पिछले एक पखवारे से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसका दो दिन भोगनीपुर स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज कराया। आराम न होने मिलने पर परिजन उसे कानपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में जांच के दौरान मासूम को डेंगू पीड़ित बताया गया। आठ दिन इलाज के बाद रविवार रात अयाना की मौत हो गई। जिस पर परिजन शव वापस गांव ले आए। सूचना पर अमरौधा पीएचसी प्रभारी डॉ. आदित्य सचान ने स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा।
उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों ने डेंगू से मौत की जानकारी दी है। कानपुर के जिस प्राइवेट अस्पताल में मौत हुई है, वहां की रिपोर्ट का परीक्षण कराने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
वहीं रसूलाबाद कस्बा के तुलसीनगर निवासी महताब के बेटे आदिल (3) व चित्तानिवादा निवासी हेमराज के बेटे सोहित (4) को पिछले कई दिन से बुखार आने पर परिजन सोमवार को सीएचसी लाए। दोनों की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर सौरभ शाक्य ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
बील्हापुर मेें डेंगू से मासूम की मौत की जानकारी नहीं है। चिकित्सा प्रभारी को निर्देशित कर स्वास्थ्य टीम के जरिये पुष्टि कराई जाएगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
लार्वा मिलने पर डेंगू मरीज समेत 11 को नोटिस
अकबरपुर क्षेत्र के तिगाईं गांव में डेंगू मरीज मिलने पर सोमवार को मलेरिया विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान 137 घरों में पायराथ्रम व कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। वहीं रैपिड किट से हुई जांच में डेंगू पीड़ित मिले विजय कुमार के घर में रखे जलपात्रों की जांच की गई।

इनमें लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि रैपिड किट से हुई जांच में डेंगू पॉजिटिव मिले व्यक्ति समेत 11 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। लोगों को डेंगू व बुखार से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed