{"_id":"633d37ed5912fe6acc7cf28d","slug":"innocent-died-in-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur Dehat: झोलाछाप के इलाज से मासूम की जान गई, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur Dehat: झोलाछाप के इलाज से मासूम की जान गई, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 05 Oct 2022 01:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:23 PM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में झोलाछाप के इलाज से मासूम की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात के रूरा कस्बे में मंगलवार को झोलाछाप के इलाज से बुखार से पीड़ित मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने व हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भेजने का आरोप लगाया है। तिगाई गांव निवासी लईक अली के बेटे हसनैन (4) को रविवार शाम से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
लईक ने बेटे का स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। लईक के मुताबिक उन्होंने सोमवार को बेटे को क्षेत्र के एक झोलाछाप को दिखाया। यहां झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद हसनैन की हालत और बिगड़ गई। यह देख मंगलवार को झोलाछाप ने हसनैन को जिला अस्पताल ले जाने को कहा। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने हसनैन को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत पर मां आशमा का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन