{"_id":"62ab7a820cd06c16be713ea1","slug":"innocent-died-due-to-drowning-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कुएं में डूबने से मासूम की मौत, विवाह समारोह में शामिल होने आया था बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुएं में डूबने से मासूम की मौत, विवाह समारोह में शामिल होने आया था बच्चा
Fri, 17 Jun 2022 12:17 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:17 AM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में मासूम की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अंकित की फाइल फोटो व गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात के सिकंदरा में अमराहट डेरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया पांच वर्षीय बालक खेलते समय कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बच्चे के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
अमराहट डेरा गांव निवासी कुंवर पाल सिंह के बेटे मिथुन की बुधवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए डेरापुर के जगम्मनपुर गांव निवासी वीरेंद्र पत्नी दीक्षा व बेटे अंकित (पांच) के साथ आया था। घर के बाहर खेलते हुए अंकित अचानक कुएं में गिर गया।
विज्ञापन
वहीं, काफी देर तक अंकित के न दिखने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोज शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर रिश्तेदारों ने कुएं में गिरने की आशंका जताई। इस पर सूचना देकर दमकल कर्मियों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने खोजबीन शुरू की तो अंकित का शव कुएं में दिखा।
विज्ञापन
इस पर मां दीक्षा बेसुध होकर गिर गई। शादी समारोह में मातम छा गया। दमकल कर्मियों ने बालक के शव को कुएं से निकाला। इसके बाद परिजन बालक का शव लेकर जगम्मनपुर गांव स्थित घर चले गए। थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।