फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Innocent death in road accident in hardoi

हरदोई: सड़क किनारे खेल रहे मासूम को मैजिक ने रौंदा, तड़पकर तोड़ा दम

Tue, 18 Aug 2020 06:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Aug 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Innocent death in road accident in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के अहरापुर गांव में मंगलवार सुबह घर के पास सड़क किनारे खेल रहे मासूम को मैजिक ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मैजिक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


अहरापुर निवासी बृजेश खेती करता है। उसके घर के सामने हरदोई-पिहानी मार्ग है। मंगलवार सुबह सात बजे के करीब घर के सभी सदस्य काम में व्यस्त थे। इस बीच उसका इकलौता बेटा निखिल (3) खेलते-खेलते सड़क किनारे पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजरी मैजिक ने निखिल को रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि मैजिक को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed