फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent death by falling into open drain

रक्षाबंधन मनाकर पिता के साथ घूमने निकला था मासूम, काल बने नाले ने ले ली जान

Tue, 28 Aug 2018 08:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Aug 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
Innocent death by falling into open drain
मासूम अंशु की फाइल फोटो, हादसे के बाद मासूम के घर के गमगीन खड़े लोग।

दिनभर रक्षाबंधन का उल्लास मनाकर शाम को पिता के साथ घूमने निकले चार साल के बच्चे की नाले में डूबकर मौत हो गई। शाम को कम रोशनी के कारण सड़क से सटा नाला नजर न आने के कारण हुए जानलेवा हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश है। जुलाई में इसी स्थान पर ऐसे ही हादसे में एक बच्ची की भी जान जा चुकी है।

विज्ञापन

ताजा घटनाक्रम औरैया बिधूना कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर का है। इसी क्षेत्र में रहने वाले भीम सिंह रविवार की शाम दोस्त से मिलने के लिए घर से निकले थे। बाहर घूमने की इच्छा जताते हुए चार साल का बेटा अंशु भी उनके साथ हो लिया। पिता के पीछे-पीछे चल रहा अंशू अचानक सड़क से सटे नाले में जा गिरा। दोस्त के दरवाजे पर पहुंचकर जब भीम सिंह को अपने पीछे बेटा नजर नहीं आया तो तलाश शुरू की। संदेह के आधार पर नाले के करीब जाकर झांका तो अंशु उतराता नजर आया। आनन-फानन उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन

इस पर ध्यान नहीं दिया गया

Innocent death by falling into open drain
हादसे के बाद मासूम के घर के गमगीन खड़े लोग।
बच्चे की मौत की जानकारी होते ही आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों का कहना था कि सड़क के काफी नाले से असुरक्षा देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन से इसके पटाव की मांग की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जुलाई में एक बच्ची के नाले में डूबने पर नाले के खतरनाक हिस्से पर पटिया डालने की मांग हुई थी। मांग की अनदेखी करना फिर जानलेवा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed