फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot Road Accident News: Innocent dead and mother injured in chitrakoot

चित्रकूट में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, मां घायल

Tue, 20 Oct 2020 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot Road Accident News: Innocent dead and mother injured in chitrakoot
चित्रकूट में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थानाक्षेत्र के लालापुर गांव स्थित प्राचीन वाल्मीकि आश्रम के पास बोलेरो ने एक महिला व उसके मासूम बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और साथ मेें मौजूद भतीजी बाल बाल बच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया, जहां मासूम की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के अगरहुडा गांव के गिरधारापुरवा निवासी निशा देवी (25) पत्नी रामबाबू सोमवार को अपने दो वर्षीय पुत्र सुधीर व भतीजी अंजू (6) पुत्री बलरामदास के साथ वाल्मीकि आश्रम स्थित देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


आश्रम पहुंचने से पहले ही प्रयागराज की ओर से आ रही एक बोलेरो ने निशा व उसके बेटे सुधीर को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें मासूम सुधीर व उसकी मां निशा घायल हो गईं और भतीजी अंजू बाल-बाल बच गई। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधीर के दादा बलराम ने बताया कि वह निशा का इकलौता पुत्र था। पिता रामबाबू मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। बोलेरो पकड़ ली गई है, उसके मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed