{"_id":"6aac26b7eea98bf3f409634a","slug":"innocent-child-falls-from-roof-while-trying-to-catch-a-kite-iron-rod-pierced-his-chest-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में दिल दहलाने वाली घटना: पतंग पकड़ने के चक्कर में छत से गिरा मासूम, सीने में घुसा सरिया; मौत से मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में दिल दहलाने वाली घटना: पतंग पकड़ने के चक्कर में छत से गिरा मासूम, सीने में घुसा सरिया; मौत से मातम
Fri, 18 Sep 2026 12:19 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:19 AM IST
सार
यूपी के चित्रकूट जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पतंग पकड़ने में मासूम की छत से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
अयांश की फाइल फोटो व जिला अस्पताल में रोती बिलखती मां व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुलायम नगर में बृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। पतंग पकड़ने के चक्कर में पाच साल का मासूम छत से नीचे गिर गया। नीचे अधूरे पिलर में निकली सरिया उसके सीने में घुस गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मुलायम नगर निवासी चंद्रप्रकाश दुबे ने बताया कि उसकी छत पर बाउंड्री नहीं है। उनका पांच साल का बेटा अयांश उर्फ बिट्टू सुबह करीब 11 बजे छत पर पतंग के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते पतंग पकड़ने की कोशिश में उसका पैर फिसला और वह सीधे नीचे आ गिरा। इस दौरन पिलर की सरिया उसके सीने में घुस गई।
बेटे की चीख सुनकर मां रेखा देवी दौड़ी और लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार एक बार बेटे को दिखा दो कहकर बेहोश हो रही थी। मासूम आर्यन सिंह पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। उसके दो भाई यश और दिव्यांश हैं। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।